फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को पीटने के मामले में नया खुलासा, रिमांड पर सामने आया ऐसा सच सुनकर पुलिस भी हैरान

Wed, 19 Sep 2018 02:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
delhi police asi son beats woman
देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में युवती को पीटने का वीडियो वायरल होने के मामले में नया खुलासा सामने आया है। बातचीत के दौरान तिलक नगर वाली लड़की का नाम सामने आने पर युवती व आरोपी रोहित तोमर के बीच झगड़ा हुआ था। युवती आग बबूला हो गई थी। युवती का कहना था कि संबंध उसके साथ हैं और प्यार किसी दूसरी लड़की से कर रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
delhi police asi son beats woman
झगड़े में आरोपी ने युवती को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया था। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उत्तम नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित तोमर, कॉल सेंटर मालिक उसका दोस्त अली हसन और कॉल सेंटर कर्मचारी राजेश को सोमवार को एक दिन की रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
delhi police asi son beats woman - फोटो : अमर उजाला
तीनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी। रोहित ने बताया कि उसने वारदात वाले दिन युवती को फोन कर बातचीत करने के लिए बुलाया था। युवती के आने पर आरोपी रोहित ने कॉल सेंटर में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद रोहित व युवती बात करने लगे, तो रोहित के मुंह से तिलक नगर वाली लड़की का नाम निकल गया। इस पर युवती चिढ़ गई और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

4 of 7
delhi police asi son beats woman
युवती की पिटाई अली हसन के कॉल सेंटर में हो रही थी, इसलिए खुद को बचाने के लिए अली हसन ने वीडियो बना ली थी। रोहित ने इस वीडियो को तिलक नगर वाली लड़की को भेज दिया था और कहा था कि उसकी बात नहीं मानी, तो उसकी भी ऐसे ही पिटाई करेगा। हालांकि आरोपी के अभी तीसरी युवती से संबंध होने की कोई बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

5 of 7
delhi police asi son beats woman
पुलिस ने तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि 14 सितंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में युवक एक युवती पर लात और थप्पड़ बरसाता रहा। पीड़िता रहम की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। आरोपी उसपर लगातार लात-थप्पड़ और कोहनी से वार करता था। वो दर्द से चीखती रही, आरोपी वार करता था। वीडियो देश की राजधानी दिल्ली के उत्तमनगर इलाके का था। 
विज्ञापन

6 of 7
delhi police asi son beats woman
एक कॉल सेंटर में यह पूरी घटना हुई। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित के पिता एएसआई अशोक तोमर को निलंबित कर दिया है। तिलक नगर में रहने वाली लड़की ने रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने रोहित के पिता पर भी धमकाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
delhi police asi son beats woman
उसके बाद से आरोपी का पिता गायब है। उधर, उत्तम नगर थाना पुलिस ने रोहित को एक दिन की रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, तिलक नगर में रहने वाली लड़की ने रोहित के खिलाफ धमकी देने, मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में उसने बताया था कि रोहित ने लड़की से मारपीट का वीडियो उसे भेजा था और उसे धमकी दी थी कि उसकी बात नहीं मानने पर उसका भी यही हाल करेगा। उसके बाद रोहित ने तिलक नगर की लड़की के घर पर आकर हंगामा किया था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रोहित अपने पिता के दिल्ली पुलिस में होने की धौंस दिखाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें