फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi Stampede: अधिकारियों के बयानों में नहीं तालमेल, RPF की दो रिपोर्ट में हादसे का वक्त भी एक नहीं

Tue, 18 Feb 2025 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरपीएफ की दोनों रिपोर्ट में मौतों की संख्या भी अलग-अलग है। रिपोर्ट और अधिकारियों के बयानों में नहीं दिख रहा तालमेल। रेलवे की दलील, दो सदस्यीय कमेटी कर रही जांच, हादसे के वक्त स्टेशन पर तैनात अधिकारियों और इंस्पेक्टर की जानकारी से बनने वाली रिपोर्ट होगी प्रामाणिक।
विज्ञापन
1 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली हादसे के तीन दिन बाद भी वास्तविक स्थिति से भ्रम का परदा नहीं उठ सका है। हादसे पर अलग-अलग एजेसियों की रिपोर्ट और अधिकारियों के बयानों तक में तालमेल नहीं है। रेल मंत्रालय का दावा है कि हादसे के वक्त स्टेशन पर अप्रत्याशित भीड़ नहीं थी। जबकि रिपोर्ट की रिपोर्ट में दर्ज है कि मुसाफिरों का दबाव ज्यादा होने हादसा हुआ। आरपीएफ की दो रिपोर्ट में घटना का समय भी एक नहीं है। इतना जरूर है कि सीढ़ी पर भगदड़ होने के मामले में एकरूपता है। इस मामले में रेलवे की दलील है कि अभी दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी जांच कर रही है। हादसे के वक्त स्टेशन पर तैनात अधिकारियों की जानकारी से बनने वाली रिपोर्ट प्रामाणिक होगी।
विज्ञापन

2 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI
हादसा एक, वक्त दो
स्टेशन हादसे के दूसरे दिन 15 फरवरी की सुबह रेलवे सुरक्षा बल की जो शुरुआती रिपोर्ट आई, उसमें भगदड़ का समय रात के 9:30 बजे का समय दर्ज किया गया। वहीं, 16 फरवरी की दूसरी रिपोर्ट में दर्ज है कि 8:45 बजे प्रयागराज को जाने वाली कुंभ स्पेशल के प्लेटफार्म 12 से जाने की सूचना होने के बाद अफरा-तरफरी मच गई। फिर, थोड़ी ही देर बाद स्टेशन पर दोबारा उद्घोषणा की गई कि कुंभ स्पेशल प्लेटफार्म नंबर-16 से जाएगी तो भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई। इस रिपोर्ट से साफ है कि घटना रात 9:00 बजे के पहले हुई।
विज्ञापन

3 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI
भगदड़ के समय में अंतर
जबकि रेल मंत्रालय रिपोर्ट के इस फैक्ट को अभी भी खारिज कर रहा है कि किसी तरह का कोई प्लेटफार्म नहीं बदला गया। दूसरी तरफ आरपीएफ की पहली और दूसरी रिपोर्ट में भगदड़ के समय में काफी अंतराल है। इसके अलावा जीआरपी की रिपोर्ट हादसे का वक्त दस बजे बता रही है। वहीं, दोनों रिपोर्ट्स के उलट इस रिपोर्ट में प्लेटफार्म 13 से चलने वाली ट्रेन का भी जिक्र है।

4 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला
दोनों रिपोर्ट में मौतों की संख्या भी अलग
आरपीएफ की दोनों रिपोर्ट में मौतों की संख्या भी अलग-अलग है। आरपीएफ की पहली रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेटफार्म नंबर 14/15 पर अत्यधिक भीड़ होने से प्लेटफार्म पर उतरते समय लगभग 8.30 बजे सीढ़ियों पर गिरने व भगदड़ से 31 यात्री घायल हो गए। एनएनजेपी अस्पताल में 27, लेडी हार्डिंग में दो व कलावती हॉस्पिटल में दो लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें 18 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 13 उपचाराधीन हैं।

दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि मौके से ही उप निरीक्षक को स्टाफ के साथ सभी अस्पतालों में भेजा गया। जहां से यह सूचना प्राप्त हुई कि तीनों अस्पतालों में कुल 30 घायल यात्री भेजे गए थे जिनमें से 20 यात्रियों की मृत्यु हो गई है और 10 यात्री घायल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर 18 एंबुलेन्स, 18 पीसीआर, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व आपदा प्रबंधन की टीम भी पहुंची। अस्पतालों में ही मृतकों व घायलों के परिजनों को मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI
छुट्टी के कारण बढ़ी भीड़
घटना से पहले गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस प्लेटफार्म 14 से निर्धारित समय से 10 मिनट लेट 21.15 बजे रवाना हुई थी। लेकिन कुछ लोग छूट गए। कुछ देर बाद गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 22:10 बजे व गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट प्लेटफार्म 15 से 10.50 बजे रवाना होनी थी। दोनों गाड़ियों की भीड़ व साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण कुंभ में जाने वाली भीड़ अत्यधिक हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI
इस कारण हुई भगदड़
प्लेटफार्म नंबर 12 से 12560 शिव गंगा एक्सप्रेस 8.05 बजे जाने के बाद कुछ भीड़ प्लेटफार्म पर ही छूट गई थी। इसके मद्देनजर प्लेटफार्म 16 से स्पेशल गाड़ी चलाई जाने की उद्घोषणा से यात्री प्लेटफार्म 12 नंबर से 16 नंबर की तरफ एफओबी से जाने लगे। यहां भीड़ क्रॉस होने व उसी समय प्लेटफार्म 14/15 पर भीड़ जाने लगी जिसके कारण यह घटना घटी।

गाड़ी संख्या 12560 शिवगंगा के प्लेटफार्म नंबर 12 से प्रस्थान होने के बाद अचानक से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। जिससे एफओबी 2 और 3 चोक हो गया। प्लेटफार्म 12-13,14-15 व 16 पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। एफओबी 2 पर आए और भीड़ का आंकलन कर स्टेशन डायरेक्टर को और अधिक टिकट बेचने से मना किया गया। अधिक भीड़ होने का अंदेशा जताते हुए सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। उद्घोषणा करवाकर सभी ऑन ड्यूटी और ऑफ ड्यूटी स्टाफ को तुरंत उक्त प्लेटफार्म और एफओबी पर पहुंचने के निर्देश देने के साथ ही स्टेशन डायरेक्टर को स्पेशल गाड़ी भर जाने पर तुरंत चलाने का आदेश देने को कहा गया।

अन्य अधिकारियों को स्टाफ के साथ एफओबी-3 पर पहुंच कर स्थिति को संभालने के निर्देश दिए। उसी दौरान समय करीब 8:45 बजे उद्घोषणा हुई कि प्रयागराज को जाने वाली कुंभ स्पेशल प्लेटफार्म 12 से जाएगी लेकिन उसके कुछ समय बाद स्टेशन पर दोबारा उद्घोषणा की गई कि कुंभ स्पेशल प्लेटफार्म 16 से जाएगी जिसके चलते यात्रियों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

7 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और हादसा
उस समय प्लेटफार्म 14 पर गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस व प्लेटफार्म 15 पर गाड़ी संख्या 12445 उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्रियों की भी भीड़ प्लेटफार्म 14 पर मौजूद होने के कारण यात्रियों का आवागमन रुक गया था। उद्घोषणा सुनने के बाद यात्री प्लेटफार्म-12-13 व 14-15 से सीढि़यों के रास्ते एफओबी 2 और 3 पर चढ़ने का प्रयास करने लगे व गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति तथा 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्री जो सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे इन सबके बीच धक्का-मुक्की के दौरान कुछ यात्री सीढि़यों पर फिसल कर गिरकर घायल हो गए। जिनके ऊपर से अन्य यात्री गुजरने लगे। समय 8.48 बजे ऑन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक नई दिल्ली को अवगत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

8 of 9
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
कमेटी कर रही है जांच-रेलवे अधिकारी
रेल मंत्रालय के अधिकारी ने अलग-अलग रिपोर्ट के आंकड़ों पर कहा है कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी अभी स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों और इंस्पेक्टर से हादसे के वक्त की जानकारी जुटा रही है। इसके आधार पर तैयार रिपोर्ट जोनल रेलवे को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

कई रिपोर्ट को रेलवे ने गलत और भ्रामक बताया
रेलवे का कहना है कि उत्तर रेलवे ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति 100 से अधिक लोगों के बयान ले रही है। इसके बाद घटना के सटीक क्रम को स्थापित किया जाएगा। इस आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार होगी। समिति के अलावा रेलवे की तरफ से कोई जांच नहीं की जा रही है। कोई भी ऐसी जानकारी हो जो उच्चस्तरीय समिति को उसकी जांच प्रक्रिया में मदद कर सकती है, तो सीधे समिति के सदस्यों के साथ साझा करें। कई रिपोर्ट को रेलवे ने गलत और भ्रामक भी बताया है। नई दिल्ली स्टेशन हादसे के बाद कई एजेंसियों से रिपोर्ट तलब की जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अपने-अपने फैक्ट पेश कर रही हैं। लिहाजा रेलवे ने स्पष्ट तौर पर स्पष्टीकरण पेश किया है कि सिर्फ एक ही जांच चल रही है। बाकी जांच रिपोर्ट गलत और भ्रामक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें