नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
प्लेटफार्म बदलना भारी पड़ा
बढ़ती भीड़ और लगातार टिकट बिक्री को देखते हुए, लगभग रात 10 बजे, रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 16 से प्रयागराज के लिए एक विशेष ट्रेन की घोषणा की। इस घोषणा को सुनकर, सामान्य टिकट धारक यात्री, जो पहले से ही प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़े थे, फुट ओवरब्रिज पार करके प्लेटफॉर्म नंबर 16 की ओर दौड़ पड़े। ऐसा करने में, उन्होंने उन यात्रियों को कुचल दिया जो पहले से ही फुट ओवरब्रिज पर बैठे थे, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में कई पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को चोटें आईं। अधिकारियों का कहना है कि भारी भीड़ के बीच प्लेटफार्म बदलने की घोषणा से भगदड़ व भ्रम की स्थिति बनी।