स्टेशन के बाहर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, आरपीएफ, एनडीआरएफ, दमकल विभाग की टीमें वहां पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन के बाहर दर्जनों एंबुलेंस के अलावा पीसीआर की गाड़ियां दिखाई दीं। देर रात तक घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व रेलवे अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। जांच दल ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए।