वाहन निर्माता कंपनियां बदलते पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आपको तैयार कर रही हैं। अब तक सीएनजी, ईवी, एथेनॉल से चलने वाली कारें बाजार में आई थीं, लेकिन अब पराली और गोबर गैस से चलने वाली कार भी आ गई है। एक निजी निर्माता कंपनी ने इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया है। यह कार बाजार में धूम मचा रही है। इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। खास बात है कि यह कार कम लागत में सफर तय करती है।