फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट फ्रेंड से शादी करने पर होते हैं कई फायदे, इस एक्ट्रेस ने भी की ऐसी शादी

Thu, 10 May 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है। नेहा की शादी की खबर मिलने से सभी लोग हैरान हैं कि इस सीक्रेट वेडिंग को कब प्लान किया गया। खैर, हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
पहला फायदा तो यही होता है कि बेस्ट फ्रेंड आपको बहुत अच्छे से जानता है। आपकी अच्छी बुरी सभी बातों का अच्छे से समझता है। जो कोई दूसरा नहीं समझ सकता है। दोस्त से आप सभी प्रकार की बात को शेयर कर सकते हैं। बेस्ट फ्रेंड को पता होती है कि आपको कौन सी बात अच्छी-बुरी लगती है। इससे अंडरस्टैंडिंग और बेहतर होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अपने बेस्ट फ्रेंड के सामने आप वैसे होते हैं जैसे रियल लाइफ में होते हैं। उसके आगे कोई बात छुपाने या किसी प्रकार के दिखावा की जरुरत नहीं होती है। जिससे उसे इंप्रेस किया जा सके। बेस्ट फ्रेंड को एक-दूसरे के बारे में अच्छी और बुरी बात दोनों पता होती है, इसलिए किसी बात को छुपाने की जरुरत नहीं पड़ती है। आपका फ्रेंड हमेशा आपके साथ होता है।

4 of 5
neha dhupia
बेस्ट फ्रेंड एक-दूसरे से हर बात में सलाह लेते रहते हैं, इससे किसी भी काम को करने में आसानी रहती है। दोनों बिना कुछ कहे एक-दूसरे की परेशानी को अच्छे से समझ जाते हैं। अक्सर बेस्ट फ्रेंड्स के बहुत से दोस्त कॉमन होते हैं, इससे किसी भी माहौल में आपको एक कंफरटेबल जोन मिल जाता है। अगर दोस्त आपका जीवन साथी है तो आप उससे कई टॉपिक्स पर बिना डरे बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपका बेस्ट फ्रेंड वही होता है जिससे आपने कई राज साझा किया हो, वो सभी बातें किसी को पता ना चले, इसलिए उनके बीच एक अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है। वे एक-दूसरे के फैमिली से वाकिफ होते हैं, इसलिए वहां एडजस्ट करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। बेस्ट फ्रेंड को आपकी सैलरी और फाइनेंशियल परिस्थितियों के बारे में बहुत अच्छे से पता होता है, इसलिए वे एक-दूसरे से बेवजह पैसे नहीं खर्च करवाते हैं। वो आपकी रियल स्थति को समझते हैं और उसमें खु्श रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें