फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस मासूम दुष्कर्म मामलाः जांच में सामने आया ऐसा सच, स्कूल प्रबंधन हुआ शर्मसार

Mon, 06 Aug 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
dps school
जिला प्रशासन की पांच सदस्यीय समिति ने डीपीएस में सुरक्षा व्यवस्था की जांच पूरी कर ली है। जांच में डीपीएस प्रबंधन की लापरवाही मिली है। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मानकों के अनुसार इंतजाम नहीं किए गए हैं। बसों में स्पीड गवर्नर नहीं लगे हैं। वहीं, मेडिकल रूम में दवाइयां भी कम मिली हैं। समिति आज जिलाधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट सौपेंगी।  
 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसी 12 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के डीपीएस में स्वीमिंग पूल के पास लाइफ गार्ड ने तीन साल की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावकों ने लगातार प्रदर्शन किए थे, जिस पर जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन कुमार विनीत की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति का गठन किया और सुरक्षा व्यवस्था की जांच सौंपी गई थी। समिति में शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य और दमकल विभाग के अफसर भी शामिल थे। सभी ने जांच की और एडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सीसीटीवी फुटेज में छात्राओं के साथ पूल में दिखा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के जो मानक सीबीएसई और प्रदेश सरकार ने तय किए है, स्कूल में उन सभी मानकों का पालन नहीं हो रहा है। स्कूल में 50 से अधिक बसें हैं। इनमें से 21 बसों में स्पीड गर्वनर नहीं लगे है। मेडिकल रूम में मानकों के अनुसार दवाइयां नहीं थी। सीसीटीवी कैमरा लगे है, लेकिन उनकी निगरानी करने की उचित व्यवस्था नहीं मिली। रिपोर्ट में डीपीएस प्रबंधन को लापरवाह बताया गया है। वहीं, शुरू से स्कूल प्रबंधक ने वारदात को स्वीकार करने की जगह छिपाने का काम किया। बताया गया है कि स्कूल की तरफ से समिति को जो जवाब दिया गया है, उसमें भी घटना को नकारा है।

 
विज्ञापन

4 of 4
child rape
डीपीएस ग्रेनो में सुरक्षा व्यवस्था की जांच पूरी हो गई है। मंगलवार को जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे।- कुमार विनीत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें