यौन शोषण के आरोप में फंसे दाती महाराज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान राज्य महिला आयोग से दाती के गुरुकुल के बारे में रिपोर्ट लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दाती के आश्रम में रहने वाली लड़कियों की संख्या, गायब होने के मामले और रजिस्ट्रेशन नहीं होने का मामला सामने आया था। इस बात को लेकर राज्य महिला आयोग की टीम गुरुकुल पहुंची थी। आयोग ने जिलाधिकारी के माध्यम से भी इसकी जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
उसके बाद जिला अधिकारी ने विभिन्न विभाग की टीम को दाती के आवास स्थित गुरुकुल को भेजकर रिपोर्ट तैयार करवायी। इस रिपोर्ट को महिला आयोग को भेजी गयी। सोमवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम जयपुर में महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा से मुलाकात की।
4 of 5
फाइल फोटो
क्राइम ब्रांच की टीम ने आयोग की अध्यक्ष से गुरुकुल की रिपोर्ट व दस्तावेज लिए। आपको बता दें कि बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच पैठ रखने वाले और महामंडलेश्वर शनिधाम परमहंस दाती जी महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले बाबा के खिलाफ दिल्ली में 11 जून को एक शिष्या ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया गया था।
दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 & 34 में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिष्य ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि दाती महाराज ने दो साल पहले उसके साथ मंदिर के अंदर ही दुष्कर्म किया था। दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया कि उसे ये बात किसी को न बताने की धमकी दी थी।