emergency landing of aircraft at eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी लेने की होड़ लगी, टिकटॉक स्टार भी पहुंचे
अकसर टीवी में दिखाई देने वाले एयरक्राफ्ट को अपनी आंखों से देखकर लोग रोमांचित हो रहे थे। एयरक्राफ्ट को देखने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी तो वहीं मौके पर पहुंचकर एयरक्राफ्ट के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी। सेल्फी लेने वालों में युवाओं के अलावा बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल थीं। वहीं, कई टिकटॉक स्टार भी एयरक्राफ्ट के साथ वीडियो बनाने पहुंचे।