फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में बड़ा प्यारा सजा है मां का दरबार, शारदीय नवरात्र पर उमड़ रही भक्तों की भीड़

Mon, 30 Sep 2019 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
navratri - फोटो : अमर उजाला
29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। ऐसे में पूरे देशभर के देवी दरबारों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जम्मू से लेकर हिमाचल और गोरखपुर तक देवी दरबार में भक्तों मां के दर्शन को उमड़ रहे हैं देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आरती भी उतारी। सीएम योगी ने सोमवार की सुबह शक्तिपीठ में मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार, आराधना करीब दो घंटे तक चली।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र में हिमाचल की शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाई। करीब एक लाख भक्तों ने देवियों के दर्शन किए। मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए थे। अलर्ट के चलते पुलिस कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन श्राइन बोर्ड की प्राकृतिक गुफा के बाहर बनाए गए स्वर्ण द्वार को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। इस द्वार में मां वैष्णो देवी के नौ स्वरूपों को दर्शाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मा, विष्णु महेश, सूर्य व भगवान हनुमान के चित्र भी सोने में अंकित हैं। गुंबद पर  सोने का छत्र लगाया गया है। इसके अलावा सोने व चांदी की बड़ी घंटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

5 of 7
navratri - फोटो : अमर उजाला
इस पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दिखाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
navratri - फोटो : अमर उजाला
रविवार को निकाली गई शोभा यात्रा की धार्मिक झांकियों में माता शैलपुत्री, मां वैष्णो देवी के तीन स्वरूप, शिव तांडव, मां दुर्गा व मां काली, राधा-कृष्ण, राम दरबार के स्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
navratri - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ढोल नगाड़ों की टोलियों के साथ देश की विभिन्न सांस्कृतिक दलों में अपनी प्रस्तुति दी। इसमें राई नामक तामिल नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य, कुड्ड नृत्य, गितड़ू, कश्मीरी रूफ नृत्य शामिल थे। कई टोलियां मां के भेंटें गाकर मौके को और भक्तिमय बना रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें