फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रिः 25 मार्च के दिन अगर करेंगे इनमें से कोई 1 उपाय, दुर्भाग्य होगा दूर

Sat, 24 Mar 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
navratri - फोटो : navratri
रविवार यानी 25 मार्च को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी व नवमी तिथि का योग बन रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में से अष्टमी और नवमी तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। बड़े-बड़े ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि इन तिथियों पर कुछ खास उपाय करके मां भगवती को प्रसन्न किया जा सकता है और अपने दुर्भाग्य को दूर किया जा सकता है। इनमें से किसी भी एक उपाय को करके आप दुर्भाग्य को दूर कर सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं-
विज्ञापन

2 of 9
kejriwal diwali
अष्टमी की रात 12 बजे के बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर अगर आप शुद्ध घी का दीपक जलाते हैं तो मां आपके सभी दुर्भाग्य हर लेती है।
विज्ञापन

3 of 9
lotus
किसी भी दुर्गा मंदिर में जाकर देवी मां को 8 कमल के फूल अर्पित करें तो मां आप पर प्रसन्न होंगी और सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।

4 of 9
navratri - फोटो : navratri
25 मार्च यानी अष्टमी व नवमी तिथि पर किसी योग्य पंडित को घर बुलाकर उससे दुर्गा सप्तशती का पाठ कराएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 9
navratri - फोटो : navratri
किसी कुंवारी ब्राह्मण कन्या को उसके पसंद के कपड़े दिलवाएं और कुछ उपहार भी साथ में दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
navratri - फोटो : navratri
इस दिन 9 कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन कराएं और इसमें खीर जरूर बनवाएं। जाते वक्त उपहार भी भेंट करें।
विज्ञापन

7 of 9
करवाचौथ के नजदीक आते ही चूड़ियों की मांग बढ़ गई है
अगर आप धनलाभ चाहते हैं तो 11 सुहागन स्त्रियों को लाल चूड़ियां व सिंदूर भेंट करें।

8 of 9
fruits
माता के मंदिर जाकर देवी को केले, अनार और सेब जैसे फलों का भोग लगाएं और बाद में इन्हें गरीबों में बांट दें।
विज्ञापन

9 of 9
sringar
अगर आपके घर में परेशानियां चल रहीं हों तो किसी देवी मंदिर में माता के श्रृंगार की पूरी सामग्री भेंट करें परेशानियां कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें