फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा सुसाइड केसः पुलिस ने छात्रा के फेल होने वाले विषयों की मांगी कॉपी, CCTV से सामने आएगा सच

Sat, 24 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
class 9 girl suicide - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एहल्कॉन पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा की खुदकुशी मामले में नोएडा पुलिस ने दूसरे दिन भी चार घंटे तक स्कूल में जांच की।
विज्ञापन

2 of 6
class 9 girl suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से छात्रा के उन दोनों विषयों की कॉपी (उत्तर पुस्तिका) मांगी है, जिसमें वह फेल हुई थी। पुलिस इनकी जांच सीबीएसई के विशेषज्ञों से कराएगी। साथ ही, पुलिस ने स्कूल से पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का ब्योरा भी मांगा है। पुलिस ने दूसरे दिन स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में प्रिंसिपल, आरोपी दोनों शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से नौवीं छात्रों और शिक्षकों की सूची समेत लगभग दस बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

3 of 6
class 9 girl suicide
बुधवार को भी नोएडा पुलिस की टीम एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्कूल में जांच करने पहुंची थी। पुलिस को स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पिछले एक साल में छात्रा के परिजन किसी भी पीटीएम में शामिल नहीं हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि स्कूल में 60 दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित है। डीवीआर की रिकॉर्डिंग लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी से पता चला है कि 16 मार्च को छात्रा का रिजल्ट आने वाले दिन उसके पिता उसे लेने स्कूल गए थे। छात्रा के परिजन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

4 of 6
class 9 girl suicide
छात्रा ने 20 मार्च की शाम सेक्टर-52 स्थित घर में रेलिंग से फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। खुदकुशी करने से पहले छात्रा ने अपनी एक कॉपी में स्कूल में प्रताड़ित किए जाने वाली कुछ लाइनें लिखी थीं। छात्रा के पिता प्रख्यात कथक डांसर बिरजू महाराज के शिष्य हैं। छात्रा भी कथक डांसर थी। मामले में छात्रा के पिता ने थाना सेक्टर-24 में स्कूल प्रिंसिपल व दो शिक्षकों के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने, एक शिक्षक द्वारा उसका शारीरिक उत्पीड़न करने और जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

5 of 6
class 9 girl suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
छात्रा के परिजन का आरोप है कि नोएडा पुलिस मामले की जांच में लापरवाही बरत रही है। पुलिस जानबूझकर सबूत एकत्र करने में देरी कर रही है। इससे स्कूल प्रबंधन को सबूत नष्ट करने का मौका मिल रहा है। केवल एक उपनिरीक्षक को जांच में लगाया गया है। कोई टीम नहीं बनाई गई है। जांच टीम बनाकर उसमें महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। महिला पुलिसकर्मियों के न होने से छात्राओं और शिक्षिकाओं से पुलिस सही से पूछताछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
class 9 girl suicide - फोटो : अमर उजाला
इन बिंदुओं पर पुलिस ने मांगी है जानकारी
- स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज।
- पिछले तीन साल में हुई परीक्षाओं के अंकपत्र।
- छात्रा जिन दो विषयों में फेल हुई थी। उनकी उत्तर पुस्तिका मांगी।
- फेल होने के अलावा अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिका।
- एक साल में हुई सभी पीटीएम मीटिंग की जानकारी।
- छात्रा की कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों की सूची।
- छात्रा की कक्षा में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की सूची।
- कक्षा नौवीं में फेल हुए सभी छात्रों की सूची।
- स्कूल में यौन शोषण रोकने के लिए बनी समिति के सदस्यों की सूची। समिति के पास अब तक किस तरह और कितनी शिकायतें आई हैं।
- स्कूल में छात्रा के करीबी दोस्तों और शिक्षकों की जानकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें