दिल्ली के व्यस्ततम इलाके मंडी हाउस स्थित फिक्की ऑडिटोरियम भवन परिसर में स्थित म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की इमारत में मंगलवार को तड़के भीषण आग लग गई जिससे पूरी इमारत तबाह हो गई। अब आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
बता दें कि आग इमारत के सबसे ऊपरी फ्लोर में लगी थी फिर धीरे धीरे आग बाकी फ्लोर्स पर भी फैल गई, बताया जा रहा है कि आग बुझाने की प्रक्रिया में 6 फायरकर्मी भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
3 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
फायर अफसर राजेश पंवार का कहना है कि बिल्डिंग के जो भी आग निरोधी मेकेनिज्म थे वो काम नहीं कर रहे थे, लेकिन फिर भी हमने आग पर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया है।
4 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
जानकारी के अनुसार म्यूजियम की पहली मंजिल पर ज्यादा आग नहीं लगी है और वो इसमें जंगलों से संबंधित जैसे डायनासोर आदि के जीवाश्म रखे थे और उम्मीद है कि ये सब बच गया हो। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
छह फायरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
6 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण मंत्रालय प्रकाश जावणेकर ने भी म्यूजियम पहुंचकर उसका जायजा लिया और इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी त्रासदी बताया। जावणेकर ने इस मामले में जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
7 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
प्रकाश जावणेकर ने ये भी कहा कि म्यूजियम में जो क्षति हुई है उसे पैसों में नहीं आंका जा सकता। म्यूजियम 5 जून 1978 से दिल्ली में स्थित है। जो नुकसान हुआ है वो बहुत बड़ा है। जावणेकर ने इस हादसे से नसीहत लेते हुए देश में स्थित अन्य 34 संग्रहालयों के फायर ऑडिट का भी आदेश दे दिया है।
8 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
म्यूजियम में आग रात करीब डेढ़ से 2 बजे की बीच लगी थी। पहले आग फिक्की बिल्डिंग के सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी और बाद में यह म्यूजियम में फैल गई। आग लगते ही 35-40 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची।
ऐसे कयास हैं कि आग लगने का कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
10 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
अधिकारियों का कहना है कि अभी अंदर जाकर नहीं देखा गया है जब इमारत पूरी तरह ठंडी हो जाएगी तब ही आग के कारण और नुकसान कितना हुआ है इसकी जानकारी मिल सकेगी।
11 of 12
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : ani
बताया जा रहा है कि आग के इतने भयावह तरीके से फैलने का कारण ये है कि म्यूजियम में अधिकतर मॉडल लकडियों के बने हुए थे साथ ही कालीन आदि जैसी चीजें भी थीं जो आसानी से आग पकड़ती हैं।