फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्लेयर की पत्नी का सुसाइड केसः आखिरी इच्छा-पति ही करे अंतिम संस्कार

Thu, 20 Oct 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
lalita wife of chillar
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित छिल्लर, उसके पिता विजय और माता सुनीता की प्रताड़ना से दुखी होकर रोहित की पत्नी ललिता ने भले ही खुदकुशी कर ली, मगर ललिता की आखिरी इच्छा थी कि उसकी चिता को पति रोहित ही आग दे।  
विज्ञापन

2 of 14
lalita wife of chillar
खुदकुशी करने से पहले ललिता ने वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर परिजनों से आग्रह किया है कि उसकी चिता को आग रोहित को देने दें। यह हक रोहित का है।  
विज्ञापन

3 of 14
lalita wife of chillar
साथ ही कहा है कि रोहित के खिलाफ पुलिस केस मत करना। ये खुलासा ललिता के मोबाइल में मिले वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ है।  

4 of 14
lalita wife of chillar
नांगलोई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ललिता का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन

5 of 14
lalita wife of chillar
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ललिता के मोबाइल में कई वॉयस मैसेज मिले हैं। दो मैसेज 10 से 11 मिनट के हैं।  
विज्ञापन

6 of 14
रोह‌ित छ‌िल्लर
खुदकुशी करने से पहले ललिता ने मोबाइल में आवाज रिकॉर्ड की थी। इस रिकार्डिंग में ललिता ने अपने पिता व परिजनों से आग्रह किया है कि उसकी चिता को आग रोहित को देने देें।  
विज्ञापन

7 of 14
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रोहित व उसके माता-पिता ने उसे जीने नहीं दिया। ललिता ने कहा है कि मोबाइल रोहित का है, इसे रोहित को लौटा दें।  

8 of 14
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला
जब उसने रोहित से प्यार किया था, तब रोहित ने उसे यह गिफ्ट किया था। ससुराल में उसे मारा-पीटा गया और उससे दहेज की मांग की गई।  

ललिता की रोहित से पहली मुलाकात उस समय हुई थी, जब वह स्वीमिंग करने जाती थी।  

10 of 14
रोह‌ित छ‌िल्लर
करवाचौथ की तैयारी कर ली थी पूरी
ललिता ने दूसरे मैसेज में कहा है कि उसने करवाचौथ की पूरी तैयारी कर ली थी। मगर दो दिन पहले रोहित ने उससे ऐसा कुछ कह दिया कि अब जीने की इच्छा नहीं रह गई।  

11 of 14
lalita wife of chillar
ललिता ने मैसेज में यह बात भी कही है कि उसके तलाकशुदा होने की बात सुसराल पक्ष में सभी को पता थी।  

12 of 14
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें, तो रोहित ललिता को कम समय देता था। वह ज्यादातर मुंबई में रहता था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लगा रहता था।  

13 of 14
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला
रोहित की तलाश के लिए पुलिस मुंबई रवाना
ललिता की खुदकुशी के बाद रोहित, विजय और सुनीता फरार हैं। रोहित के घर पर ताला लगा हुआ है। नांगलोई थाना पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है कि रोहित मुंबई में है। 
पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।  
विज्ञापन

14 of 14
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला
ललिता के पिता करण सिंह की शिकायत पर रोहित, उसके माता-पिता और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व घेरलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रोहित व उसके माता-पिता को मुख्य आरोपी बनाया है। बुधवार शाम तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें