फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश त्यागी हत्याकांड: पार्क में बैठकर इंतजार कर रहे थे साथी, गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे तो उड़ गए होश

Sat, 10 Oct 2020 11:45 AM IST
प्राची प्रियम योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
सुबह पौने छह बजे गाजियाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में महिलाएं और पुरुष टहल रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। कोई ये नहीं समझ पाया कि क्या हो गया। एक के बाद एक कई गोलियां चलीं तो भगदड़ मच गई। पार्क में मौजूद महिलाएं सहमकर एक कोने में बैठ गईं, जबकि पुरुषों ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।

 
विज्ञापन

2 of 8
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लोहिया नगर शहर के पॉश इलाकों में शुमार है। यहां देश-प्रदेश की राजनीति से जुड़े लोगों के अलावा अफसर भी रहते हैं। योगा, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए कॉलोनी के लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में ही आते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह चार बजे से ही पार्क में लोगों का आना शुरू हो गया था। नरेश त्यागी रोज की तरह साढ़े पांच बजे पार्क पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 8
हत्या के बाद आपस में बात करते परिजन और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का कहना है कि नरेश त्यागी आमतौर पर उस वक्त पार्क पहुंचते हैं, जब बाकी लोग पार्क के चक्कर लगा लेते हैं। शुक्रवार तड़के भी नरेश त्यागी का इंतजार हो रहा था, लेकिन इससे पहले कि नरेश त्यागी उनके बीच शामिल होते, उससे पहले ही शूटरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

 

4 of 8
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद बोले- हो सकता है कल मेरा पंचनामा भरा जाए 
नरेश त्यागी के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति एयरफोर्स से रिटायर हैं। वह पार्क में लोगों को योग-प्राणायाम कराते हैं। जिस वक्त नरेश त्यागी को गोलियां मारी गईं, उस वक्त वह कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। परिजनों को सूचना देने के साथ वह ही नरेश को अस्पताल ले गए थे। उनसे पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा कि जिले के हालात खराब हैं। आज नरेश त्यागी का पंचनामा भरा गया है। हो सकता है कि कल उनका पंचनामा भरा जाए।
विज्ञापन

5 of 8
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लोग बोले- ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोगों ने कहा कि अगर विधायक के रिश्तेदार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या होगा। ऐसे तो किसी को भी मार दिया जाएगा। लोगों ने कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। हालांकि, घटना के बाद नरेश त्यागी के घर पर एहतियातन सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कांट्रेक्ट पर हत्या करने वाले गैंग को खंगाल रही पुलिस
नरेश त्यागी की हत्या के बाद पुलिस कांट्रेक्ट लेकर हत्या करने वाले गैंग के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। घटनास्थल से बीटीएस उठाकर पता लगाया जा रहा है कि हत्या के वक्त कौन-कौन मोबाइल नंबर सक्रिय थे। सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों भाड़े के शूटरों से कराए गए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपियों से जोड़कर भी घटना को देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 8
naresh tyagi murder - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बताए प्रतिस्पर्धियों के नाम
नरेश त्यागी के बड़े बेटे अभिषेक त्यागी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है लेकिन विधायक ने ऐसे कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है जो उनसे प्रतिस्पर्धा रखते हैं। पुलिस ने उन नामों को सार्वजनिक करने से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच-पड़ताल और सुबूत जुटाने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
त्यागी बिरादरी में रोष
नरेश त्यागी की हत्या के बाद त्यागी बिरादरी में खासा रोष है। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि उनका समाज बीते कुछ समय से बदमाशों के निशाने पर है। गत 26 जून को अपहृत किए गए बिल्डर विक्रम त्यागी का पुलिस अभी तरक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं, अब समाज के ही नरेश त्यागी को मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस त्यागी बिरादरी के लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस तरह विक्रम त्यागी अपहरणकांड में लापरवाही दिखाई, कहीं नरेश त्यागी हत्याकांड में भी न दिखा दे। अगर ऐसा हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें