शहर के पॉश इलाके लोहिया नगर में शुक्रवार तड़के करीब पौने छह बजे स्कूटी सवार बदमाशों ने मुरादनगर सीट से भाजपा के विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी (60) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनको आखिरी सांस तक गोली मारी। सत्तापक्ष के विधायक के मामा की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत जिले के सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौका-मुआयना कर अफसरों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम को रंजिश से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में हिंडन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सारा निवासी नरेश त्यागी लोहिया नगर में परिवार के साथ रहते थे। वह सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे अभिषेक उर्फ शेखर और अविनाश उर्फ शैंकी हैं। दोनों बेटे भी ठेकेदारी करते हैं। नरेश त्यागी रोजाना की भांति शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे कॉलोनी के ही राम मनोहर लोहिया पार्क की तरफ घूमने निकले थे।
4 of 7
नरेश त्यागी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के आवास के पास पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें आवाज देकर रोका। उनके रुकते ही स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। उनके मंसूबे भांप नरेश त्यागी भागने लगे। इस पर बदमाश ने एक के बाद एक उन्हें कई गोलियां मारीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेश त्यागी को पांच गोलियां मारने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
5 of 7
हत्या के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जान बचाने को भागे, गिरने पर सिर में मारीं दो गोलियां
नरेश त्यागी जान बचाने के लिए करीब 70 मीटर तक भागे, लेकिन गोली लगने की वजह से वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के मकान के सामने गिर पड़े। स्कूटी चला रहे बदमाश ने अपने साथी को चलने के लिए कहा, लेकिन दूसरा बदमाश नरेश त्यागी के पास पहुंचा और उनके सिर में दो गोलियां और मारीं।
विज्ञापन
6 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नरेश त्यागी की मौत सुनिश्चित होने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जिस वक्त बदमाशों ने नरेश त्यागी की हत्या की, उस वक्त मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला-पुरुषों की खासी भीड़ थी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पार्क में भगदड़ मच गई। लोग दीवार फांदकर वहां से भागे।
चश्मदीद ने परिजनों को दी जानकारी
नरेश त्यागी की हत्या के समय उनका एक पड़ोसी कुछ ही दूरी पर मौजूद था। उसने सारी घटना देखी। बदमाशों के जाने के बाद उसी ने भागकर नरेश त्यागी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान नरेश त्यागी को यशोदा अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।