फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां अनोखे ढंग से मनाया गया पीएम मोदी का बर्थडे, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Sep 2017 06:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी को भेजा जाएगा ये लड्डू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 67वीं सालगिरह पर पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर तमाम कार्यक्रम हुए लेकिन इनमें सबसे अनोखा था दिल्ली का 567 किलो का वो लड्डू जो विशेष इस खास मौके के लिए ही तैयार कराया गया था। इसे देखकर सभी हैरान रह गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
बता दें दिल्ली के मावलंकर हॉल में सुलभ समूह के चेयरमैन बिंदेश्वर पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 567 किलो के इस महालड्डू का अनावरण किया। यह लड्डू 230 किलो बेसन 221 किलो चीनी 106 किलो देसी घी और 120 दिनों की मेहनत के बाद तैयार किय गया। बताया जा रहा है कि यह लड्डू प्रधानमंत्री मोदी के घर भेजे जाने की योजना बनाई गई है।  
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
पीएम मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाते हुए इस मौके पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को भी महालड्डू में से लड्डू तोड़कर खिलाया गया। लड्डू काटने की रस्म के साथ ही गीत संगीत से प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की बधाई भी दी गई। गौरतलब हो पिछले 3 साल से प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाते आ रहे हैं और इस साल भी उन्होंने 500 किलो का लड्डू और उनके 67वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में कुल 567 किलो का लड्डू बनवाया है।  

4 of 7
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी सांसद वीके सिंह
उधर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में भाजपा सांसद वीके सिंह व महेंद्र नाथ पांडे जिला अस्पताल आ धमके। पहले पहल अस्पताल प्रशासन और वहां मौजूद मरीजों को लगा कि कहीं वे यहां का जायजा लेने की खातिर तो नहीं आए हैं लेकिन जल्द लोगों को इस सवाल का जवाब कुछ यूं मिला... 
   
विज्ञापन

5 of 7
यूपी के भाजपा अध्यक्ष के साथ सांसद वीके सिंह
जहां सरकारी विभागों में किसी मंत्री के आने पर अब से पहले हड़कंप मच जाया करता था वहीं यहां का माहौल ऐसा होने पर भी बड़ा खुशमिज़ाज बना रहा। दरअसल, मंत्री वीके सिंह और उनके साथ आए मंहेंद्र नाथ पांडे वहां मरीजों के फल वितरित करने आए थे। उन्होंने अस्पताल के मरीजों को फल बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेलीब्रेट किया।    
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा सांसद वीके सिंह के साथ उ.प्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
वहीं दिल्ली में 567 किलो के लड्डू का अनावरण आकर्षण का केंद्र बन गया। बता दें दिल्ली के मावलंकर हॉल में सुलभ समूह के चेयरमैन बिंदेश्वर पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 567 किलो के इस महालड्डू का अनावरण किया। यह लड्डू 230 किलो बेसन 221 किलो चीनी 106 किलो देसी घी और 120 दिनों की मेहनत के बाद तैयार हुआ है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुजरात में पीएम मोदी
अपने जन्मदिन के दिन पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सुबह अपनी मां हीरा बा से आशिर्वाद लिया और नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी को जन्म पर पार्टी की ओर से भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और देश की मशहूर हस्तियां पीएम मोदी को जन्मदिन की लगातार बधाई दी रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें