फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफक-फफक कर रो पड़ी प्रद्युम्न की मां, CM नीतीश से बोली ये बड़ी बात

Sun, 17 Sep 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
प्रद्युम्न की मां - फोटो : अमर उजाला
रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी प्रद्युम्न की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया और प्रद्युम्न के परिवार से मोबाइल पर बात की।
   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रायन स्कूल में प्रद्युम्न का हुआ मर्डर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार जनता दल (यूनाइटेड) के महासचिव संजय झा प्रद्युम्न के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वाना दी। मुख्यमंत्री से बात कराई। पिता वरुण ठाकुर के सुप्रीम कोर्ट चले जाने से उनकी मुलाकात उनसे नहीं हो सकी।
   
विज्ञापन

3 of 6
प्रद्युम्न का घर - फोटो : अमर उजाला
घर में वरुण के छोटे भाई और प्रद्युम्न के चाचा तरुण और मां सुषमा ने नीतीश कुमार से बातचीत की। फोन पर बात करते हुए तरुण ने मुख्यमंत्री से कहा, कि उन्हें पुलिस की जांच पर अब भरोसा नहीं हो रहा है। आप हमें न्याय दिलवा दीजिए। मेरे बबुआ का सही कातिल को पकड़वाइए।    

4 of 6
प्रद्युम्न की मां - फोटो : अमर उजाला
आखिर 15 मिनट में मेरे बबुआ का कत्ल कैसे हो सकता है? क्या कसूर था उस मासूम। स्कूल पर बंद करवा दीजिए साहब। यह बोलते-बोलते तरुण फफक-फफक कर रोने लगते हैं। मां सुषमा से भी नीतीश ने बात की।

 
विज्ञापन

5 of 6
रायन स्कूल - फोटो : अमर उजाला
वह फफक-फफक कर रोने लगी और फिर थोड़ी देर बाद बेहोश हो गई। मां ने कहा कि आपलोग साथ दीजिए बाबू के कातिलों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब पांच मिनट तक प्रद्युम्न की मां से बात की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की और परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। संजय झा ने परिवार को इसकी जानकारी दी। जदयू महासचिव संजय झा ने कहा बिहार सरकार के परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को हर प्रकार की मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मनोहर लाल से बातचीत की है।

(फोटो कैप्शन: प्रद्युम्न के घर पर शौक सभा में बैठे परिजन)

-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मनोहर लाल ने की मोबाइल पर बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें