फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंसी हत्याकांड: पति साहिल ने खोला चौंकाने वाला राज, बोला-उसके फोन में मिले थे आपत्तिजनक फोटो

Sat, 30 Nov 2019 08:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नैंसी और साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली नैंसी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति साहिल ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में साहिल ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले दो साल तक वह नैंसी के साथ सहमति संबंध में रहा। इस दौरान नैंसी ने उसे अपने दोस्तों के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन वह लगातार फोन पर बातें करती रहती थी। एक बार साहिल के हाथ उसका फोन लग गया जिसमें उसने नैंसी के कई आपत्तिजनक फोटो देखे। 
विज्ञापन

2 of 6
नैंसी और साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
उसे लगा कि नैंसी उसके साथ विश्वासघात कर रही है। साहिल का शक गहराता चला गया। नैंसी के घर से कई दिन तक गायब रहने से भी साहिल के शक को बल मिलता था। नैंसी अक्सर साहिल से रुपये मांगने लगी। खर्च बढ़ा, लेकिन आमदनी कम होती चली गई। साहिल का पुरानी कारों का कारोबार भी ठीक नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। साहिल ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान नैंसी उसे दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती थी, जिससे वह काफी तंग आ चुका था। 
विज्ञापन

3 of 6
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ढाई साल पहले नैंसी और साहिल की मुलाकात रोहिणी में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। उस समय नैंसी ईवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नैंसी ने अपने परिवार को छोड़कर साहिल के साथ सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। 27 मार्च, 2019 को परिवार वालों के दबाव के बाद दोनों ने शादी कर ली। 

4 of 6
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
शादी होते ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया। बात यहां तक आ गई कि नैंसी साहिल को छोड़कर कई-कई दिन अलग रहने लगी। साहिल नैंसी पर शक करता था। इसके अलावा नैंसी को बहुत ज्यादा खर्चा करने की आदत थी। इसी बात से परेशान होकर साहिल ने नैंसी की हत्या की साजिश रची। नैंसी के पास अवैध पिस्टल थी, जिसे उसके किसी दोस्त ने तोहफे में दिया था। साहिल ने चुपचाप पिस्टल को अपने पास रख लिया। 11 नवंबर को घुमाने की बात कर वह अपने कर्मचारी शुभम के साथ नैंसी को कार से पानीपत ले गया।
विज्ञापन

5 of 6
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
वहां हाईवे पर कहासुनी के बाद नैंसी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में कर्मचारी शुभम और रिश्तेदार बादल की मदद से शव को ठिकाने लगाकर आरोपी वापस दिल्ली आ गया। पिस्टल को भी आरोपियों ने पानीपत में छिपा दिया। इधर नैंसी के परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह करने के लिए साहिल ने खुद 23 नवंबर को उसकी गुमशुदगी मियांवाली नगर थाने में दर्ज कराई। 24 नवंबर को जब नैंसी के पिता संजय शर्मा ने बेटी के लापता होने की शिकायत दी, तो फौरन पुलिस टीम बनाकर मामले की छानबीन शुरू की गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से सारा केस खुल गया। साहिल को दबोचकर उनकी निशानदेही पर नैंसी का शव पानीपत से सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया गया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल कार व पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें