ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मिंत्रा के डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक स्थित पार्सल डिलीवरी प्वाइंट पर प्रबंधक रवि कुमार (25) हत्याकांड में घटनास्थल से महज 150 मीटर दूर स्थित चाय वाला पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुआ। चार दिनों तक चली पुलिस जांच में चाय वाले ने बताया कि 22 नवंबर की अलसुबह डिलीवरी ब्वॉय चंदन (22) उसके यहां चाय पीकर किसी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
2 of 5
मिंत्रा के प्रबंधक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से जुड़े तार से आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी क्राइम-1 प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी ने लूट के विरोध में हत्या दर्शाने के लिए गल्ले में रखे 31 हजार रुपये भी लूटे थे। एसीपी क्राइम-1 ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि 21 नवंबर को प्रबंधक रवि कुमार का 3200 रुपये के लेन-देन को लेकर चंदन से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
मिंत्रा के प्रबंधक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेइज्जती होने पर चंदन गुस्से में आकर अपने घर चला गया और प्रबंधक को मारने की योजना बना डाली। उसे पता था कि सुबह के वक्त करीब डेढ़ घंटे तक वह दफ्तर में अकेला रहता है। 22 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे वह यू ब्लॉक स्थित दफ्तर पहुंच गया, लेकिन तब तक रवि नहीं आया तो चंदन दफ्तर में महज 150 मीटर दूर स्थित चाय की रेहड़ी के पास बैठकर इंतजार करने लगा। वह अपने साथ बाइक पर लोहे की रॉड भी लाया था।
4 of 5
मिंत्रा के प्रबंधक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
करीब 6.30 जब रवि ने दफ्तर खोलकर अंदर चला गया तो वह अंदर गया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार किया। रॉड की मदद से ही उसने प्रबंधक का गला घोंटा और लैपटॉप व गल्ले में रखे 31 हजार रुपये लेकर बाइक पर फरार हो गया। दो दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी के कब्जे से एक बाइक और हेलमेट बरामद कर लिया है, जबकि रुपयों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नाथूपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-53 की टीम के साथ मिलकर उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए चाय वाले से पूछताछ की तो उसने घटना से पहले यहां बैठे होने की बात कही। आरोपी 2018 में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी को दबोच लिया।