जुर्माना बढ़ने का भी ऑटो चालकों पर असर नहीं
जारचा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना राशि बढ़ने का क्षेत्र के ऑटो चालकों पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ऑटो चालक तय क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। नाबालिग तक ऑटो चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी अनदेखी की जा रही है। दादरी के रेलवे रोड, जीटी रोड, रोडवेज बस स्टैंड, जारचा रोड और बिसाहड़ा रोड आदि पर धड़ल्ले से नाबालिग ऑटो चला रहे हैं। ज्यादा कमाई के लालच में दस-दस सवारियां बिठाई जा रही हैं।