murder in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा
मंडी न जाता मयंक तो बच जाता परिवार
मयंक ने बताया कि ऋषभ ने घर पर शाम 6 बजे से हंगामा किया हुआ था। वह मारपीट भी कर रहा था। रोजाना की तरह होने वाले झगड़े को समझकर वह घर से खांडसा मंडी सेब खरीदने के लिए चला गया था। इस दौरान आरोपी ने मां चंद्र पर चाकू से वार किया। बचाव के लिए जब पिता सुशील बीच में आए तो आरोपी ने उन पर भी वार कर दिया। इसी दौरान मयंक भी घर पर पहुंच गया जिस पर मयंक ने हमले को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया।
आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। महिला को गंभीर हालत में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।- सुभाष चंद, प्रभारी, पटौदी रोड चौकी