यूपी में लव जिहाद का जिन्न एक बार फिर सिर उठा रहा है जिसने एक मुस्लिम बुजुर्ग की जान ले ली। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बुजुर्ग युवक की शक की बिनाह पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शक था कि बुजुर्ग गुलाम मोहम्मद ने अपने एक रिश्तेदार और एक दूसरे समुदाय की लड़की को भागकर शादी करने में मदद की थी। बुजुर्ग की हत्या के आरोप में में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
pahasu
बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के सोही गांव में मंगलवार को एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोग लामबंद होने लगे। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण डीआईजी, डीएम समेत तमाम आला अधिकारी तत्काल गांव पहुंचे और स्थिति को काबू कर लिया।
विज्ञापन
3 of 8
pahasu
घटना को कुछ दिन पूर्व पड़ोस के ही एक गांव की दूसरे समुदाय की युवती को भगा कर ले जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। एहतियात के तौर पर पहासू कस्बे से लेकर सोही गांव तक पीएसी तैनात कर दी गई है। मृतक के पुत्र ने गांव के गजेंद्र और हिंदू युवा वाहिनी के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सोही गांव निवासी गुलाम मोहम्मद (60) आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह लोग वहां पहुंचे और गुलाम मोहम्मद की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे लोग घटना वाली जगह की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। आनन-फानन में घायल गुलाम मोहम्मद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन बुलंदशहर ले जाते समय गुलाम मोहम्मद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
4 of 8
pahasu
कुछ दिन पूर्व पड़ोस के एक गांव के दूसरे समुदाय की एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया था। घटना को उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम जैकब रोशन, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी देहात जगदीश पांडेय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में डीआईजी मेरठ केएस इमेनुअल ने भी मौके का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या का कारण साफ हो पाएगा।- जगदीश पांडेय, एसपी देहात
हमारे कार्यकर्ताओं का हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग संगठन को बदनाम कर रहे हैं। अगर प्रकरण में सही जांच नहीं हुई तो पूरा मामला सीएम दरबार तक ले जाया जाएगा।- सुनील राघव, जिलाध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी
विज्ञापन
5 of 8
pahasu
सोही गांव में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा बुजुर्ग की हत्या के बाद कस्बे से लेकर सोही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी जगह-जगह तैनात कर दी गई। डीएम, एसएसपी समेत आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से भी मिले। शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में गुलाम मोहम्मद के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मंगलवार सुबह सोही गांव निवासी बुजुर्ग गुलाम मोहम्मद की दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हत्या की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर पहासू समेत, खुर्जा, अरनिया, शिकारपुर, छतारी, खुर्जा देहात, डिबाई आदि थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
6 of 8
pahasu
दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण एहतियात के तौर पर कस्बे से लेकर सोही गांव तक पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। डीएम रोशन जैकब, एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीओ खुर्जा चंद्रधर गौड़, सीओ डिबाई दिनेश और सीओ शिकारपुर विजयप्रकाश सिंह समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। डीआईजी केएस इमैनुअल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
pahasu
हिंयुवा कार्यकर्ताओं पर हत्या में शामिल होने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने किया इंकार
सोही गांव निवासी बुजुर्ग की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों के मुताबिक गांव के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को भगाने के मामले में आरोपी कई दिनों से धमकी दे रहे थे। वहीं युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने प्रकरण में हिंदू युवा वाहिनी को बिना बात के बदनाम करने की बात कही है। पहासू क्षेत्र के गांव सोही निवासी गुलाम मोहम्मद के बेटे वकील अहमद ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गांव की लड़की को गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था।
इसके चलते पड़ोसी गांव के लोग उनसे रंजिश मान रहे थे। वकील अहमद के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता विगत कई दिनों से उन्हें घर पर आकर धमकी दे रहे थे। मंगलवार सुबह आम के बाग में निगरानी कर रहे उसके पिता गुलाम मोहम्मद को गवेंद्र और हिंदू युवा वाहिनी के पांच अज्ञात लोगों ने पीट पीटकर मार दिया। प्रकरण में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गवेंद्र और हिंदू युवा वाहिनी के पांच अज्ञात कार्यकर्ताओं पर हत्या में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील राघव ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं का हत्या से कुछ लेना-देना नहीं है। कुछ लोग संगठन को बदनाम कर रहे है। अगर प्रकरण में सहीं जांच नहीं हुई तो वह पूरा मामला सीएम दरबार तक ले जाएंगे।