फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले हिंदुओं ने यहां चखा मुस्लिमों के हाथ का बना 'शिव-प्रसाद'

Fri, 24 Feb 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Hunar Haat
आज म‌हाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पेश की गई है जिसे जानकर आपको भी बेहद खुशी होगी।
विज्ञापन

2 of 10
Hunar Haat
असल में मुसलमान खानसामों (शेफ) ने शिवरात्रि पर व्रत रखने वालों के लिए खास पकवान तैयार किए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Hunar Haat
इसकी खास बात ये है कि ये सभी पकवान शुद्ध शाकाहारी हैं और पर्व को ध्यान में रखते हुए इसे विशेष सफाई से बनाया गया है।

4 of 10
Hunar Haat
केंद्र सरकार ने देशभर के शिल्पकारों, दस्तकारों और खानसामों के हुनर को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के लिए राजधानी में आयोजित हुनर हाट आयोजित किया है।
विज्ञापन

5 of 10
Hunar Haat

11 से 26 फरवरी तक चलने वाला ये हाट दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
Hunar Haat
इस हाट में साफ-सफाई का खासतौर से ध्यान रखा गया है ‌ताकि यहां आने वालों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए भी प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

7 of 10
Hunar Haat
हाट के “बावर्चीखाने” में सभी स्टॉल अल्पसंख्यक समुदाय के खानसामों के है, जिन्होंने 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन “शुद्ध शाकाहारी” पकवान के साथ ही व्रत का खाना भी परोसने का फैसला किया है।

8 of 10
Hunar Haat

“शिल्प और कुजिन थीम” पर आधारित इस हुनर हाट की खासियत देश के विभिन्न हिस्सों से लाए गए शिल्प और पारंपरिक व्यंजन हैं।

9 of 10
Hunar Haat
इसमें कला और शिल्प के साथ-साथ देश के विभिन्न व्यंजनों का बावर्चीखाना भी है।
विज्ञापन

10 of 10
Hunar Haat
हुनर हाट में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, कव्वाली, गजल भी लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें