फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली लिव इन केस में चौंकाने वाला खुलासा, झगड़े के बाद जून में युवती को छोड़ गया था युवक

Wed, 28 Nov 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
murder and suicide in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महरौली के छतरपुर इलाके में युवक-युवती का शव मिलने के मामले कई खुलासे हुए हैं। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि  युवक अभिषेक मंडल (27) ने आइसना (23) की बेवफाई के चलते उसकी हत्या की।  बाद में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दोनों के शव सोमवार रात बरामद हुए थे। जांच में पता चला है कि दोनों कुछ समय से लिव इन रिलेशन में रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
murder and suicide in delhi - फोटो : अमर उजाला
युवक अभिषेक मंडल जून महीने में युवती को छोड़कर चला गया था। वह सोमवार को छत्तरपुर में युवती के पास लौटा और घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार अभिषेक मंडल व आइसना (23) दोनों  पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। कोलकाता में एक साथ पढ़ते थे, तभी से दोनों में दोस्ती थी। वे इस वर्ष की शुरूआत में दिल्ली आए थे और बी-13ए सुमन कॉलोनी छत्तरपुर में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन

नोट में लिखा आइसना को नहीं था भावनात्मक लगाव

3 of 5
दिल्ली पुलिस के बैरियर्स
आसाइना ग्रॉफिक्स डिजाइनर थी। उसने नेहरू प्लेस में काम करना शुरू किया था। अभिषेक डिजिटल मार्केट में काम करता था। दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। इस कारण जून महीने में अभिषेक युवती को छोड़कर चला गया। वह कहां गया किसी को पता नहीं था। सोमवार को सुबह वह छतरपुर युवती के पास आया। उसने युवती से बात की और कुछ खाया-पीया। इसके बाद झगड़ा होने पर उसने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से आइसना की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अभिषेक ने पंखे से चुन्नी के जरिए फांसी लगा ली।

4 of 5
delhi police
ऑफिस नहीं पहुंचने पर दोस्त ने शुरू की खोजबीन
आइसना जब ऑफिस नहीं पहुंची तो उसकी सहेली ने मकान मालकिन को फोन कर पूछा। मकान मालकिन ने मकान बंद होने की बात कही। इसके बाद सहेली घर पहुंची तो काफी थपथपाने पर दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। आइसना कमरे में रखी अलमारी के पास मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन काटी हुई थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। अभिषेक ने पंखे से चुन्नी के जरिए फांसी लगा चुका था। अभिषेक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आइसना से बहुत प्यार करता था। अब वह खुदकुशी कर रहा है। नोट में ये भी लिखा है कि आसइना का उससे कोई भावनात्मक लगाव नहीं था। वह नए-एन लड़कों से दोस्ती करती थी।  उसने सुसाइड नोट में परिजन समेत किसी को कुछ नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi police
युवती के शव का हुआ पोस्टमार्टम  
परिजनों के नहीं पहुंचने की वजह से अभिषेक मंडल के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। आइसना के परिजन आ गए थे। पुलिस ने आइसना के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों नका सौंप दिया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें