फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः धार्मिक स्थल की छत पर मिला था बच्ची का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 08 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
1 of 6
muradnagar murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर की एक कॉलोनी में अपहरण के बाद सात साल की बच्ची से रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव एक धार्मिक स्थल की छत पर छिपाया गया था। अब इस केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें रेप की पुष्टि भी हो गई है। बच्ची के परिजनों ने सभासद एजाज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 6
muradnagar murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नगर पालिका के चुनाव की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा भी किया। सूचना पर एसएसपी और एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। भारी तनाव को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
muradnagar murder - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि बच्ची शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर गई थी। भाई तो घर लौट आया, लेकिन दो बजे तक उसकी बहन का पता नहीं चला। छोटी बेटी को सवा दो बजे ट्यूशन जाना था। परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी तलाश की। न मिलने पर रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक धार्मिक स्थल की छत पर कालोनी का सुल्तान बंदर भगाने चढ़ा तो वहां उसने अपहृत बच्ची का शव पड़ा देखा।

4 of 6
muradnagar murder
शव बोरी से ढंका हुआ था। उसके चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने शव नीचे उतारा। परिजनों ने एक सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया गया है कि कि चुनाव की रंजिश में बच्ची को मारा गया है। लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर हंगामा भी किया। तीन थानों मोदीनगर, निवाड़ी और भोजपुर में पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि जांच के बाद पता चला है कि बच्ची के साथ रेप हुआ था। रेप के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
muradnagar murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की तहरीर पर सभासद एजाज और उसके तीन भाइयों नवसाद, शहजाद और इजहार के खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
muradnagar murder - फोटो : अमर उजाला
छत पर मिले संदिग्धों के पैरों के निशान 

फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो धार्मिक स्थल की छत और उसकी दीवार पर कुछ लोगों के पैरों के निशान मिले। टीम ने उनके प्रिंट्स ले लिए हैं। संदेह है कि पैरों के निशान हत्यारोपियों के होंगे। उधर, सीसीटीवी में शनिवार शाम बच्ची के देखे जाने के बाद परिजन और कालोनी के लोग रातभर पहरा देते रहे। शायद इसलिए अपहरणकर्ताओं को बच्ची को बाहर ले जाने का मौका नहीं मिला। बच्ची ने उन्हें पहचान लिया होगा। इसीलिए उसे मारकर धार्मिक स्थल की छत पर छिपा गए। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में धार्मिक स्थल के प्रमुख से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें