फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगरः पुलिस के सामने दोबारा हुआ जातीय संघर्ष, तनाव के बीच 22 लोग गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
1 of 6
मुरादनगर में जातीय संघर्ष - फोटो : हरभजन स‌िंह/अमर उजाला
पुलिस की लापरवाही से भीकनपुर गांव में सोमवार रात फिर जातीय संघर्ष हो गया जिसमें आज 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दबंगों ने काम के बाद लौट रहे दो मजदूरों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
मुरादनगर में जातीय संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ सदर मय पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
मुरादनगर में जातीय संघर्ष - फोटो : हरभजन स‌िंह/अमर उजाला
सोमवार रात करीब सवा सात बजे भीकनपुर गांव निवासी जयबीर बुग्गी लेकर और प्रमोद मजदूरी कर गांव में लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के बीच रास्ते में दबंगों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। खबर गांव में फैलते ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गये। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बल गांव में पहुंचा और जांच शुरू कर दी।

4 of 6
मुरादनगर में जातीय संघर्ष - फोटो : हरभजन/अमर उजाला
पुलिस ने घायल जयबीर और प्रमोद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोबारा जातीय संघर्ष होने के कारण गांव में तनाव है। सीओ सदर पवन कुमार ने गांव का दौरा किया। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
मुरादनगर में जातीय संघर्ष - फोटो : हरभजन स‌िंह/अमर उजाला
गौरतलब है कि भीकनपुर गांव में रविवार रात दो पक्षों में टशनबाजी को लेकर जातीय संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में मनोज, सचिन, प्रवीन, सनी और अरुण, निखिल और निशांत हैं। संघर्ष के बाद दलित समाज के लोगों ने डर से घरों से निकलना बंद कर दिया है। दो दिन से चल रहे जातीय संघर्ष के कारण गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादनगर में जातीय संघर्ष - फोटो : हरभजन स‌िंह/अमर उजाला
दोनों तरफ से 24 लोगों पर रिपोर्ट
एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि कुल 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाष जाटव ने रोहित, बिट्टू, बबलू, राहुल, संजू, मंगू और निखिल के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि दूसरे पक्ष से संजीव कुमार ने मनोज, कलुवा, राजन, सनी, रोहित, प्रवीन, मनोज, मोहित, रिंकू, श्रवण, सुमित, विपिन, देवधर, सचिन, मोनू आदि के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौकी प्रभारी की लापरवाही से जातीय संघर्ष
ग्रामीणों की मानें तो रविवार सुबह दोनों पक्षों ने विवाद होने के बाद थाने में तहरीर दी थी लेकिन चौकी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। चौकी प्रभारी समय रहते कार्रवाई कर देते तो दोनों पक्षों में जातीय संघर्ष नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें