फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट तोड़कर उमर अब्दुल्ला की पत्नी के घर में घुसी पुलिस, बाहर किया सारा सामान

Tue, 23 Aug 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल अब्दुल्ला का बंगला सात, अकबर रोड सोमवार शाम को पुलिस की मदद से खाली करवा लिया गया।
विज्ञापन

2 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर हाउस के अधिकारियों ने गेट तोड़कर बंगले के अंदर प्रवेश किया। उस समय पायल अब्दुल्ला घर पर नहीं थी। सोमवार देर रात तक बंगले के अंदर बने कमरों से सामान को बाहर निकालकर लॉन में बने पार्क में रख दिया गया।
विज्ञापन

3 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सात, अकबर रोड बंगला जम्मू कश्मीर हाउस के अंदर आता है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ही उसका रखरखाव करता है।

4 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जम्मू कश्मीर हाउस के एडिशनल रेजिडेंट कमिशनर याशा मुदगल ने सोमवार दोपहर को बंगला खाली करवाने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।
विज्ञापन

5 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ कर्मियों के साथ नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कई थानों के थानाध्यक्ष शाम करीब पांच बजे सात अकबर रोड पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
इस समय बंगला में बाहर से ताला लगा हुआ था। बंगला व पायल अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी कर्मियों ने बंगले का ताला खोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
इस बीच दिल्ली पुलिस व आईटीबीपी कर्मियों में कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद जम्मू कश्मीर हाउस के अधिकारियों ने हथोड़े से बंगले का ताला तोड़ना शुरू किया।

8 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
ताला टूटने के कुछ देर बाद पायल वहां पहुंचीं। उनके साथ कुछ वकील व जेड प्लस सुरक्षाकर्मी थे।

9 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जेके हाउस के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बंगले में प्रवेश किया और पुलिस की मदद से कमरों में रखे सामान को निकालकर लॉन में बने पार्क में रख दिया।
विज्ञापन

10 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुल‌िस ने जबरन खाली कराया - फोटो : अमर उजाला
सामान बाहर निकालकर कुछ कमरों को सील कर दिया गया। बंगला को खाली करवाने की कार्रवाई देर रात तक जारी थी। बंगले के अंदर व बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें