फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान का उल्लंघन करने वाली दुकानें हुई सील, नगर निगम ने ऐसे की कारवाई

Thu, 10 May 2018 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : G. pal
तीनों नगर निगम ने पिछले दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाने, वाहन जब्त करने और अवैध निर्माण धराशाही करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान लोगों ने हिसंक रूख भी अख्तियार किया। इसके अलावा मास्टर प्लान का उल्लंघन करने वाली दुकानें एवं अन्य संपत्ति सील की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई मसूदपुर में हुई। यहां दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने 34 संपत्ति सील की, वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम की लक्ष्मी नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय नेताओं ने लोगों के साथ कड़ा विरोध किया। नगर निगम के वाहन के शीशे तोड़ गए।
(सभी फोटो- जी पाल/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति ने नगर निगम की टीम से मसूदपुर गांव की हरिजन बस्ती में सीलिंग कार्रवाई कराई। यहां व्यवसायिक गतिविधियों वाली 34 रिहायशी संपत्तियों को सील किया। इस कारण कई परिवारों के समक्ष रहने की समस्या पैदा हो गई, क्योंकि मकान सील होने के कारण वे सड़क पर आ गए। इस दौरान नगर निगम की टीम ने भाजपा पार्षद मनोज महलावत एवं एक नेता का कार्यालय भी सील किया। दूसरी ओर दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दक्षिण जोन में महरौली, महिपालपुर रोड से वसंत कुंज तक, मदनगीर और आसपास के इलाकों, जीरो रोड घिटोरनी और आरके पुरम में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

3 of 5
delhi news - फोटो : G. pal
घिटोरनी में आठ संपत्तियां सील भी की गई। पश्चिम जोन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तिलक नगर मार्केट और राजा गार्डन बसईदारापुर चौक से जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच की। वहीं मध्य जोन में जामिया नगर और आस पास अतिक्रमण हटाया गया। न्यू फ्रेंडस कालोनी में स्टिल्ट पार्किंग के दुरुपयोग के कारण पांच संपत्ति सील की। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने लक्ष्मी नगर में दुकानों के छज्जे तोड़े। कुछ दुकानों के छज्जों को छुआ भी नहीं। इस दौरान इलाके के विधायक नितिन त्यागी और दुकानदारों ने नगर निगम की कार्रवाई को विरोध किया।

4 of 5
- फोटो : G. pal
इस कारण काफी देर तक अतिक्रमण हटाने का कार्य बंद हो गया। इस दौरान लोगों ने जेसीबी मशीन के शीशे तोड़ दिए। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्रिया एंक्लेव में छह और मानसरोवर पार्क और शाहदरा में पांच स्टिल्ट पार्किंग सील की और शास्त्री पार्क में दो, हर्ष विहार व गोकलपुरी में एक-एक संपत्तियों पर हथौड़ा चलाया गया। जाफराबाद से सीलमपुर तक सड़क से अतिक्रण हटाने के दौरान 50 वाहन जब्त किए।
उधर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग जोन में न्यू राजेंद्र नगर में चार, रोहिणी जोन में दो, नरेला जोन में एक और केशवपुरम जोन में सात स्टिल्ट पार्किंग सील की। इसके अलावा केशवपुरम जोन में विजय नगर से किंग्सवे कैंप चौक, भारत नगर में अतिक्रमण हटाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : G. pal
इस दौरान कुछ रेहड़ी, मोटरसाइकल, स्कूटी व कार समेत 17 वाहन जब्त किए। सिटी-सदर पहाडग़ंज जोन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के एरिया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड और आसपास की सड़कों से अतिक्रमण हटाया और 18 वाहन जब्त किए। सिविल लाइन जोन में आजादपुर बस अड्डा से आर्य समाज रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। करोलबाग जोन में पटेल नगर रोड से शादीपुर फ्लाईओवर तक अतिक्रमण हटाया और 30 रेहड़ी व आठ वाहन जब्त किए। रोहिणी क्षेत्र में  11 खानपान की दुकानों को सील किया गया और आठ वाहन जब्त किए। वहीं सामान्य शाखा विभाग ने 11 फैक्टरी सील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें