malviya nagar
- फोटो : himanshu soni
मोहसिना के ठीक सामने वाले फ्लैट में रहने वाली सपना ने बताया कि 10:30 बजे मोहसिना के फ्लैट से उसके चिल्लाने की आवाज आने पर वह वहां गई तो सना बैड पर लेटी थी, जबकि अनस खून से लथपथ होने के बावजूद बैड पर बैठा था। उसने नीचे वाली पड़ोसिन रहीसा को खबर दी। इसके बाद शमीम के परिवार को बुलाया गया। शमीम फौरन तीनों को उठाकर मैक्स अस्पताल ले गया, जहां सना को मृत घोषित कर दिया गया। सपना व रहीसा ने दावा किया कि उन्होंने मोहसिना के फ्लैट में किसी को आते-जाते नहीं देखा।