फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो कर्मी सुसाइड मामलाः शुक्रवार को लौटना था घर, फिर ऐसा क्या हुआ कर ली आत्महत्या

Sat, 17 Nov 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
mousami gautam - फोटो : फेसबुक से
गुरुग्राम के सुशांत लोक ए-ब्लॉक स्थित निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को निजी एयरलाइंस कंपनी में सिक्योरिटी विभाग में तैनात एक महिला कर्मी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। जानिए कौन है वो महिला जिसे आत्महत्या के वक्त अपनी नन्हीं बेटी का ख्याल भी नहीं आया और...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mousami gautam - फोटो : फेसबुक से
सूचना के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मृतका के परिजनों के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

3 of 5
mousami gautam - फोटो : फेसबुक से
मूलरूप से असम के गुवाहाटी निवासी मौसमी गौतम (35) एक निजी विमानन कंपनी में सिक्योरिटी विभाग में तैनात थी। 14 नवंबर को प्रशिक्षण के सिलसिले में वह गुरुग्राम आई थी। वह सुशांतलोक ए-ब्लॉक स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। शुक्रवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें वापस गुवाहाटी जाना था।

4 of 5
mousami gautam - फोटो : फेसबुक से
गेस्ट हाउस कर्मियों के मुताबिक, सुबह से ही रूम के अंदर से कोई हलचल नहीं होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे का दरवाजा खोला तो महिला पंखे से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mousami gautam - फोटो : फेसबुक से
सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर के मुताबिक अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार को मृतका के परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें