राजीव नगर में शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न से परेशान गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और खुद भी फंदा लगा कर जान दे दी। मंगलवार को ही पिता उसे मायके लेकर आए थे। वह छह माह की गर्भवती थी।राजीव नगर में ऋषि कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है।
विज्ञापन
2 of 5
बेटे को मारकर खुद मरी मां
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तीन वर्ष पहले बेटी रीना (28) की शादी लोनी के बलराम नगर निवासी नोएडा स्थित टकसाल में कार्यरत एक युवक से की थी। शादी में करीब बीस लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले और नकदी की मांग करने लगे। रीना ने इसका विरोध कि तो ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
बेटे को मारकर खुद मरी मां
- फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष बाद बेटे आरव का जन्म हुआ, लेकिन दहेज की मांग जारी रही। मंगलवार को भी ससुराल वालों ने रीना के साथ मारपीट की तो उसने इसकी जानकारी अपने पिता ऋषि कुमार को दी। पिता बलराम नगर पहुंचे और बेटी-नाती को ससुराल से मायके ले आए। शुक्रवार सुबह रीना के पिता और भाई आफिस चले गए।
4 of 5
बेटे को मारकर खुद मरी मां
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पांच बजे वापस आने पर काफी देर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्हें कुछ शक हुआ तो पड़ोसियों के साथ मिल कर दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। कमरे में रीना चुन्नी से फंदा लगा कर पंखे से लटकी मिली। नाती आरव भी बेड पर पड़ा था।
परिजन उन्हें लेकर जीटीबी अस्पताल दिल्ली पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर साहिबाबाद पुलिस भी जीटीबी अस्पताल पहुंच गई। एएसपी साहिबाबाद अनूप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीटीबी अस्पताल में मौत के बाद डॉक्टरों को शव के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को दिया है। रीना ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली पुलिस द्वारा साहिबाबाद पुलिस को सुसाइड नोट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।