फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः वन विभाग के सामने ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला तेंदुआ

Fri, 25 Nov 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
सोहना कस्बे से सटे गांव मंडावर में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर मौजूद पुलिस और वन विभाग की टीम देखती रह गई। वन विभाग ने करीब तीन साल के नर तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद उसका दाह संस्कार किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
बता दें कि इससे पहले 12 जनवरी 2011 को फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान में भीड़ ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला था। अरावली क्षेत्र में तेंदुए को पीट-पीटकर मारने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

3 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.00 बजे स्कूल जाते हुए मंडावर गांव की एक लड़की ने तेंदुए को देखा था। इसके बाद गांववालों को इसकी सूचना दी गई। करीब 8.30 बजे वन विभाग व पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया।

4 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
सोहना में तैनात वन इंस्पेक्टर और गार्ड को तत्काल वहां भेजा गया। तब तक तेंदुए ने एक युवक पर हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।  सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन

5 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
वहीं स्थानीय एसएचओ और सोहना क्षेत्र के एसीपी सुखबीर सिंह भी मौके पर मौजूद थे। यहां से निकलकर तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया और काफी देर वहीं रहा। इसके बाद फार्म हाउस में पहुंचा। वहां पर भीड़ ने जाल डालकर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उसे फाड़कर निकल गया।
विज्ञापन

6 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
पकड़ने के दौरान उसने एक वन इंस्पेक्टर और गार्ड समेत आठ लोगों को जख्मी कर दिया। इस दौरान उसे गांव वालों ने डंडे और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर मार डाला। मौत के बाद भी भीड़ उसे डंडे से पीटती रही।
विज्ञापन

7 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
तेंदुए के शव को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया। उसके बाद तीन वेटनरी डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का वन विभाग के आला अधिकारी की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
तेंदुए को पीट-पीटकर मारा - फोटो : PTI
इस मामले में वन एवं वन्य जीव मंत्री नरबीर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव में तेंदुए के घुसने से लोग डर गए थे इसी दौरान इस प्रकार का घटनाक्रम हो गया। तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। भीड़ को उकसाने और मारने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें