एक कथित भगत के जाल में फंसी लुहारली गांव की महिला ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर बेटे की ही हत्या करा दी। भगत के साथ साजिश रचकर महिला ने दामाद के जरिये 35 हजार रुपये की सुपारी देकर तीन लोगों से वारदात अंजाम दिलाई। पुलिस ने वारदात और साजिश में शामिल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।