फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारी मां: वाशिंग मशीन में डालकर मासूम को दी मौत फिर ओवन में रखा, बोली- डायन थी बेटी और मुझे ये डर था

Wed, 23 Mar 2022 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मालवीय नगर हत्याकांड- पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर के चिराग दिल्ली गांव में माइक्रोवेव ओवन में दो महीने की बच्ची का शव मिलने के मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। आरोपी मां डिंपल कौशिक बच्ची को डायन समझती थी। उसे लगता था कि बेटी डायन पैदा हुई है और वह उसके चार वर्ष के बेटे को मार देगी। आरोपी मां डिंपल के पिता हरिओम बुलंदशहर, यूपी में तांत्रिक हैं। वह अपने पिता के पास इस मामले में जाती थी। पुलिस जल्द ही उसके पिता से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है कि क्या वह बेटी को लेकर कोई बात करती थी क्या, वह बेटी पैदा होने को लेकर भी परेशान थी?
 
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिंपल ने बेटी की हत्या दूसरी मंजिल पर की। वह दूसरी मंजिल पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। तभी उसने पहले दो महीने की बेटी का मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। बच्ची के शव को  कुछ देर मशीन में घूमाया फिर कुछ समय बाद शव को मशीन से बाहर निकाल लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मालवीय नगर हत्याकांड- पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने शव को पहली मंजिल पर स्थित बैडरूम में ले जाकर लिटा दिया था। परिजनों ने जब बच्ची के बारे में पूछा तो डिंपल यही कहती रही कि उसकी तबीयत खराब है। उसे जुकाम हो गया है। वह सो रही है। तबीयत खराब होने की वजह से परिजनों ने बच्ची की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मालवीय नगर हत्याकांड- पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल शुरू से बयान बदल रही है। कई घंटों की लगातार पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि वह बेटी पैदा होने से परेशान थी। साथ ही उसे लगता था कि उसकी बेटी डायन पैदा हुई है और वह राक्षस प्रवृति की है। बेटी बड़ी होकर उसके बेटे को मार देगी। बच्ची को लेकर उसके मन में डर की भावना पैदा हो गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बेटी को डायन समझने की बात को लेकर क्या कभी वह अपने तांत्रिक पिता से मिली थी। तांत्रिक पिता ने कभी उसे बेटी को लेकर बात की थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही उसके पिता से पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने देर शाम को आरोपी डिंपल को कोर्ट में पेश किया। 

4 of 5
मालवीय नगर हत्याकांड- पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मशीन में गलती से गिर गई थी
आरोपी डिंपल से जब ये पूछा गया कि उसने बेटी की हत्या करने के बाद उसे वाशिंग मशीन में क्यों डाला था, आरोपी का कहना है कि उसने बेटी को मशीन में नहीं डाला। बेटी उसके हाथों से गलती से मशीन में गिर गई थी। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालवीय नगर हत्याकांड- पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मशीन में कई बार घूमने के बाद निकाला था
डिंपल ने अपनी मासूम बेटी की मुंह दबाकर पहले हत्या की और फिर शव वाशिंग मशीन में डाल दिया था। वाशिंग मशीन में शव काफी देर तक घूमा था। काफी घूमने के बाद उसने शव को मशीन से निकाला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें