मियांवाली इलाके में हुई मां और दिव्यांग बेटी की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। उसमें से एक सोसायटी में काम करने वाला युवक भी है, जिसे घर की गली से निकलते हुए देखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
double murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस 48 घंटे के अंदर सोसायटी में आने जाने वाले करीब 50 लोगों के संपर्क में है। शशि तलवार के बेटे से भी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस को वारदात के पीछे किसी परिचित के शामिल होने का शक है। उधर, शशि तलवार का छोटा बेटा कनाडा में रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
Double Murder
उसने अपनी मां-बहन को आखिरी बार देखने की इच्छा जतायी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेटे के कनाडा से आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
4 of 5
Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गार्ड के रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है। हत्या के पीछे रुपये की लेनदेन को भी कारण माना जा रहा है। इसलिए पुलिस शशि के बैंक अकाउंट की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि इसमें किसी करीबी का हाथ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए अलग से टीम गठित की गई है।