फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड: मौत से पहले समरिता ने व्हाट्सएप स्टेटस किया था अपडेट, लगाया था ये वीडियो

Wed, 11 Mar 2020 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
समरिता रविवार रात दिल्ली में कहीं पार्टी के लिए गई थी। वहां से लौटते समय समरिता ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस को अपडेट किया था। इसमें उसने 10:51 बजे एक वीडियो भी डाला था, जिसमें वह एक हिंदी गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही है। यह जानकारी समरिता की एक दोस्त ने दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों ने बताया कि समरिता सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहती थी। फेसबुक पर भी उसने कई फोटो और वीडियो शेयर किए हुए हैं। सुमिता के एक पड़ोसी ने बताया कि मां-बेटी का स्वभाव बहुत अच्छा था। दोनों ही बेहद मिलनसार थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
मां-बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर से निकलने से पूर्व और घर आने के बाद वे आसपास के कुत्तों को खाने-पीने के लिए देती थीं। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने एक कुत्ता पाल रखा था, लेकिन करीब एक साल पहले वह मर गया। इसके बाद से दोनों खासी दुखी थीं। 

4 of 5
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि दोनों को कुत्तों और बिल्लियों से खासा लगाव था। इसी वजह से वे उनको खाना खिलाती रहती थीं। आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में होली से एक दिन पूर्व मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना का पता उस समय चला जब सोमवार सुबह नौकरानी घर में काम करने पहुंची। खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के साथ उसका दोस्त सहमति संबंध में रहता था। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाश शुरू की ओर देर शाम टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें