दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
जीटीबी अस्पताल में दर्ज 44 में से 24 मौतें हमले और जलाने से हुई हैं। 13 की मौत गोली लगने, तीन की चाकू घोंपने से हुई। एक व्यक्ति को तो गोली लगने के बाद भी चाकू घोंपा गया। उधर, लोकनायक अस्पताल में तीन, जगप्रवेश में एक और आरएमएल में पांच मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें लोकनायक और जगप्रवेश में सभी केस गोली लगने के थे। आरएमएल में दो केस गोली लगने और तीन जलाने के बाद नाले में फेंकने के थे। शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, जीटीबी में 298 और लोकनायक अस्पताल में 52 घायलों को भर्ती किया गया। दिल्ली की हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक महिला शामिल है।