फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग मार्ग खोलने के पक्ष में अधिकतर प्रदर्शनकारी, दादियां हटने को नहीं राजी

Thu, 05 Mar 2020 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में बीते 15 दिसंबर से बंद पड़े सरिता विहार-नोएडा रोड (रोड नंबर-13ए) खोलने को लेकर तनातनी जारी है। धरना स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट करने के पक्षधर लगातार प्रदर्शनकारी महिलाओं व अन्य लोगों से बातचीत कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने 9 नंबर सड़क खोली - फोटो : अमर उजाला
सड़क खुलवाने के पक्षधरों का कहना है कि शाहीन बाग का इस्तेमाल कर कुछ लोग दोनों कौमों के बीच आपसी सौहार्द को खत्म करवाना चाहते हैं। इसको लेकर शाहीन बाग में बैठकों का दौर जारी है। पक्षधरों का कहना है कि धरने पर बैठी कुछ महिलाएं और लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें मनाने का दौर जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहीन बाग में मौजूद प्रदर्शनकारी महिलाएं - फोटो : ANI
सड़क खुलवाने के पक्षधर ने बताया कि कुछ लोगों ने दोनों समुदायों की भावनाओं को भड़काकर दिल्ली के एक हिस्से को हिंसा की आग में झोंक दिया। कुछ लोग चाहते हैं कि शाहीन बाग की भी इसी प्रकार शांति भंग हो। 

4 of 5
शाहीन बाग की दादियां - फोटो : Amar Ujala
उनका कहना है कि धरने पर बैठी महिलाओं व दादियों से बातचीत जारी है। फिलहाल वह अभी इसके लिए तैयार नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कोई रास्ता निकालकर धरने को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने में कामयाबी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर धरना स्थल पर बैठी महिला सलमा ने बताया कि हम लोग दिनरात अपने बच्चों के भविष्य के लिए सड़क पर बैठे हैं। इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बगैर किसी फैसले के वह सड़क पर से हटने वाली नहीं हैं। दादियों ने भी बातचीत के दौरान बिना सीएए और एनआरसी के वापस लिए बिना सड़क पर से हटने से से इंकार कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें