दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम के तहत 12 हजार फ्लैट्स बिकने के लिए तैयार हैं। ये स्कीम 30 जून को लॉन्च हो गई है। इसके तहत सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत साढ़े सात लाख रुपये होगी। सबसे महंगा फ्लैट 1.45 करोड़ रुपये का होगा। एलआईजी की रजिस्ट्रेशन फीस एक लाख और एमआईजी व एचआईजी की दो लाख रुपये रखी गई है। आवेदन पत्र दस बैंकों से मिलेंगे। इसमें एक्सिस बैंक, यस बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई व केनरा बैंक शामिल हैं।
डीडीए हाउसिंग स्कीम के लिए यहां करें आवेदन
विज्ञापन
2 of 7
DDA flats
12 हजार में से 11 हजार फ्लैट्स एलआईजी स्टाइल के होंगे। जिन फ्लैट्स को खरीदारों ने हाउसिंग स्कीम 2014 में सरेंडर कर दिया था, उन्हें भी सिंगल रूम के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 7
DDA flats
हाउसिंग स्कीम के लिए कुल 11 हजार 899 फ्लैट्स तय किए गए हैं। इनमें में 11 हजार एलआईजी, 444 जनता फ्लैट, 375 एमआई जबकि 80 एचआईजी फ्लैट हैं।
4 of 7
DDA flats
सभी फ्लैटों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा गया है। इतने फ्लैटों के लिए आवदेन करनेवाला अगर पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहेगा तो वह इसके लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन
5 of 7
DDA flats
हाउसिंग स्कीम में जो सिंगल रूम एलआईजी फ्लैट हैं, इनकी कीमत 14.50 लाख रुपये से 16 लाख रुपये तक है। इनमें से कुछ फ्लैट 30 लाख रुपये तक की कीमत वाले भी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
DDA FLATS
वहीं, जनता फ्लैटों की कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू होकर 12.50 लाख रुपये तक की होगी। एमआईजी फ्लैटों की कीमतें 31 लाख से 50 लाख रुपये तक होगी।
एचआईजी फ्लैटों की कीमत 53 लाख से 80 लाख रुपये के बीच होगी। वहीं, सबसे ज्यादा महंगा फ्लैट 1 करोड़ 45 लाख रुपये तक का होगा। ये फ्लैट नरेला, द्वारका, रोहिणी और नसीरपुर आदि इलाकों में होंगे। कुछ फ्लैट्स साउथ दिल्ली में भी मिलेंगे। हालांकि, सबसे ज्यादा फ्लैट रोहिणी इलाके में अलॉट किए जाएंगे।