दिल्ली में दिनभर छाए रहे बादल
- फोटो : amar ujala
वहीं, दिल्ली में बीते सप्ताह हुई तीन दिन की बारिश से सोमवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। इस बारिश से 42-44 डिग्री के बीच चल रहा तापमान लुढ़कर 32 डिग्री आ पहुंचा है। वहीं लू के प्रकोप से भी राहत मिली है। अब मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन बुधवार से रविवार तक बारिश के आसार नहीं है। इस कारण तापमान भी बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान तापमान 33-37 डिग्री के बीच बना रहेगा।