फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
1 of 9
गाजियाबाद के पास मोरटा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बंदर ने गला दबाकर एक विकलांग मासूम की जान ले ली। पिता, दादा और दादी नौकरी पर और मां मायके गई थी। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी ईंट भट्टे के काम करनेवाले बबलू के चारों बच्चे कमरे में खेल रहे थे। (सभी फोटोः अमर उजाला/गाजियाबाद)
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

2 of 9
इसी दौरान एक बंदर वहां आ गया। बच्चों ने बंदर को पत्थर मारकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद करीब 12 बजे बंदर फिर आया और सीधा कमरे में जा घुसा। इस पर तीन बच्चे शोर मचाते हुए भाग गए, जबकि अपाहिज मोहन पलंग पर पड़े-पडे़ चीखता रहा। इसी दौरान बंदर ने पलंग पर चढ़कर मासूम का गला दबा दिया। बंदर के जाने के बाद तीनों भाइयों ने मोहन को मरा देख शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

3 of 9
बंदर को अंदर आया देख तीनों बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले, मगर अपाहिज मोहन पलंग पर लेटा रह गया। हादसे में इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मोहन की मौत का कारण जुड़वां होना रहा। सोहन और मोहन जुड़वां होने के कारण लगभग हमशक्ल हैं। इस घटना के बाद गांव में लोगों में बंदरों को लेकर आक्रोश है।

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

4 of 9
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी बबलू का परिवार 15 साल से मोरटा में रह रहा हैं। परिवार में पिता ओमपाल, मां बालेश, पत्नी शशि और चार बच्चे गोलू (8), श्रीकांत (6), जुड़वा मोहन एवं सोहन (4) हैं। इनमें मोहन बचपन से ही विकलांग है। बबलू और ओमपाल ईंट भट्टे पर काम करते हैं, जबकि बालेश एक स्कूल में चपरासी है। बबलू ने बताया कि पत्नी छह दिन से दिल्ली स्थित मायके में है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

5 of 9
मोदीनगर क्षेत्र का लाइन पार इलाका ऐसा है जहां बंदरों के डर से रिश्तेदार फल ले जाना गंवारा नहीं समझते हैं। इस क्षेत्र में पिछले कई साल में बंदरों के डर के कारण छत से गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग बंदरों का शिकार हुए हैं। वर्ष 2014 में बंदरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर सभासदों ने मोर्चा भी खोला था।
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

6 of 9
मगर अधिकारियों ने आज तक सुध नहीं ली है। मोदी शुगर मिल से सटी लाइनपार क्षेत्र की भूपेंद्रपुरी, चूना भट्टी, इंद्रापुरी, सीकरी रोड, उमेश पार्क, दलीप पार्क, तेल मिल, कृष्णापुरा, तिबड़ा रोड, बाग कालोनी में बंदरों का आतंक है। नगर पालिका परिषद के सभासद विनोद गौतम बताते है कि इलाके में एक या दो ही घर बाकी होंगे, जिनके परिवार के सदस्य को बंदरों ने नहीं काटा होगा। सभासद की मानें तो बंदरों के आतंक के चलते इन कालोनियों में मेहमान फल लाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

7 of 9
सूचना मिलते ही वन विभाग को जांच के साथ गांवों को बंदर मुक्त कराने के निर्देश दे दिए गए है। शीघ्र कार्रवाई न होने पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। - यशु रुस्तगी, एसडीएम मोदीनगर

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

8 of 9
हादसा बेहद गंभीर है। गांव में बंदर मुक्त कराने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। - सतीश त्यागी, पार्षद नगर निगम गाजियाबाद।
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

9 of 9
बंदर वन्य जीव है और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत नियंत्रित किए जा सकते हैं। निगम के पास एक्सपर्ट नहीं हैं इन पर नियंत्रण करने का दायित्व वन विभाग का है। वन विभाग अफसरों से से वार्ता करेंगे। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें