'हमें संसद में जाने से कोई नहीं रोक सकता'
Mon, 04 Aug 2014 07:22 PM IST
लुटियन जोन को बंदरों से मुक्त कराना एनडीएमसी के लिए नासूर बन गया है। (सभी फोटोः अनिल कुमार/अमर उजाला)
'हमें संसद में जाने से कोई नहीं रोक सकता'
एनडीएमसी के अधिकारी पिछले दो दशक से बंदर भगाने के लिए आधा दर्जन योजनाएं लेकर आए, लेकिन एक भी योजना कामयाब नहीं हुई।
'हमें संसद में जाने से कोई नहीं रोक सकता'
एनडीएमसी ने शुरू में इलाके से बंदर भगाने के लिए अपने कर्मचारियों को लगाया, मगर योजना कामयाब नहीं हुई, क्योंकि बंदर एक से दूसरे भवन में पहुंच जाते थे।
'हमें संसद में जाने से कोई नहीं रोक सकता'
इसके बाद लंगूर किराए पर लेकर विभिन्न इमारतों में तैनात किए गए। एनडीएमसी की यह योजना भी नाकाम रही।
'हमें संसद में जाने से कोई नहीं रोक सकता'
लंगूर को देखकर बंदर केवल उसके आसपास नहीं आते थे। उसके साथ वाली इमारतों में बंदर हुड़दंग करते रहते थे।
'हमें संसद में जाने से कोई नहीं रोक सकता'
इन दोनों योजनाओं के नाकाम होने के बाद एनडीएमसी ने करीब एक दशक पहले ऐसे लोगों को अनुबंध के आधार पर नौकरी दी जो लंगूर की आवाज निकालते हैं।