विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश घर से भागकर शादी करने के बाद से सुर्खियों में है। साक्षी अजितेश के बैंक खातों की भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। तीन दिन में उनके खाते में एक लाख रुपये की रकम अलग अलग तरीकों से ट्रांसफर की गई है। वहीं, खुफिया एजेंसियों की ओर से अफसरों को इनपुट दिया गया है कि अजितेश और साक्षी के बरेली आने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
अजितेश पर पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी के दौरान हमला किया गया था। तब से दोनों दिल्ली में अजितेश के एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। इज्जतनगर पुलिस की एक टीम भी उनकी सुरक्षा में लगी है। अजितेश को लेकर एक वर्ग में तीखा गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट कर रहे हैं। अजितेश और साक्षी के के परिचित लोग भी निशाने पर हैं। दो दिन पहले बीसलपुर में अजितेश का पक्ष लेने वाले युवक पर हमला कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश के फिलहाल बरेली आने की उम्मीद नहीं है। वे दोनों फिलहाल दिल्ली में ही अजितेश के एक रिश्तेदार के घर ठहरे हुए हैं। इस बीच अजितेश के एकाउंट में एक लाख रुपये की रकम पहुंचने की सूचना का संज्ञान लेकर कोई जांच करने से पुलिस अफसरों ने इनकार किया है। अफसरों का कहना है कि अजितेश के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएसपी ने अजितेश के खाते में रकम डाले जाने की पुलिस जांच की बात को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि रकम इतनी बड़ी नहीं कि जांच की जाए। परिचित लोगों का मदद करना सामान्य बात है। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी पुलिस या पुलिस की किसी विंग से इस तरह की जांच कराने से इंकार किया। कहा कि बरेली पुलिस सिर्फ उन्हें सुरक्षा दे रही है।
अजितेश के पास तो पहले से ही बैंक बैलेंस नहीं था। सूत्रों की मानें तो साक्षी ही अजितेश को लंबे समय से आर्थिक मदद कर रही थी। विधायक के बेटे विक्की भरतौल और गौरव सिंह अरमान की दोस्ती की वजह से अजितेश धंधा पानी चला रहा था। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने जब गौरव सिंह अरमान को आउट किया। इसके बाद से पूरी कहानी बिखरती चली गई। दोस्त दुश्मन हो गए।