फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग केसः लालू की बेटी को अदालत से मिली बड़ी राहत

Tue, 05 Jun 2018 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
misa bharti
आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को सोमवार को पेशी से छूट मिल गई। मामले पिछली सुनवाई पर मीसा अपने पति के साथ कोर्ट में पेश हुई थी।  
 
विज्ञापन

2 of 5
misa bharti lalu
पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने मीसा की ओर से पेशी के लिये दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद दंपत्ति को एक दिन के लिये पेशी से छूट दे दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये पांच जुलाई की तारीख तय की है। ईडी ने 23 अगस्त को मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार  व उनकी कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था।  
 
विज्ञापन

3 of 5
misa rabri
अदालत ने मीसा भारती व उनके पति शैलेस कुमार को पांच मार्च को जमानत प्रदान कर दी थी। अदालत जमानत प्रदान करते हुये बिना अनुमति देश से बाहर न जाने और गवाहों को प्रभावित न करने की हिदायत दी थी।  

 

4 of 5
misa bharti
एजेंसी ने आठ हजार करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में मीसा भारती व उनके पति शैलेश कुमार का दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया था। इसे मीसा की कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के नाम पर 1.2 करोड़ रुपये में लिया गया था। यह कीमत बाजार भाव से बेहद कम थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
misa bharti
बता दें कि इस मामले में एजेंसी ने सुरेंद्र व वीरेंद्र जैन व्यवसायी भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर शैल कंपनियों बनाकर हजारों करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने मीसा भारती की कंपनी के सीए राजेश अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें