फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो के जैद हसन को संस्कृत में मिले 100 में से 100 अंक, बड़े भाई ने भी इस विषय में की है पढ़ाई

Wed, 15 Jul 2020 08:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद जैद हसन ने संस्कृत में हासिल किए 100 अंक - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद जैद हसन ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इतिहास रच दिया है। जैद ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। बुधवार दोपहर परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से जैद के विद्यालय के शिक्षक और उनके परिवारवालों को लोग बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
पिता के साथ मोहम्मद जैद हसन - फोटो : अमर उजाला
संस्कृत विषय में अपनी रुची के लिए जैद अपने संस्कृत शिक्षक सुधाकर मिश्र को श्रेय देते हैं। जैद का कहना है कि संस्कृत शिक्षक के स्वभाव और उनके पढ़ाने के अंदाज के कारण ही इस विषय में उनकी रुची जगी और बनी रही।

 
विज्ञापन

3 of 5
माता पिता के साथ मोहम्मद जैद हसन - फोटो : अमर उजाला
जैद के माता पिता पेशे से डॉक्टर हैं। परिवार में अध्ययन और सामाजिक समरसता का वातावरण है, जिससे उन्हें पढ़ाई में हमेशा प्रोत्साहन मिला। अमर उजाला से बातचीत में जैद ने बताया कि उनके बड़े भाई ने भी संस्कृत विषय में पढ़ाई की है और उनकी भी संस्कृत में मजबूत पकड़ है। इससे जैद को भी संस्कृत पढ़ने में काफी सहायत मिली।

 

4 of 5
डीपीएस ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थी हैं जैद - फोटो : अमर उजाला
संस्कृत के साथ ही जैद अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और अरबी भाषा में भी निपुण हैं। चारों ही भाषाओं में जैद बिना किसी झिझक के लिख और बोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे चौथी कक्षा से ही संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं। 10वीं से बाद जैद बड़े भाई की तरह आईआईटी की तैयारी करेंगे, लेकिन भविष्य में संस्कृत विषय में भी पठन-पाठन जारी रखने की कोशिश करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद जैद हसन - फोटो : अमर उजाला
10वीं के अन्य विषयों में भी जैद के अंक प्रशंसनीय हैं। उन्होंने अंग्रेजी और गणित में 98, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 96 और आईटी में 99 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धी पर जैद की प्रधानाचार्या और संस्कृत शिक्षक ने भी उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें