दिल्ली के ख्याला में हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
किसी की भी हिम्मत आगे बढ़कर इन्हें रोकने की नहीं हुई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। ख्याला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों नाबालिगों को दबोचकर जेजे कोर्ट में पेश किया। वहां से इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा रघुबीर नगर के पास रहने वाले मनीष के परिवार में पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है। मेहता चौक पर प्राइवेट गाड़ी चलाने वाले मनीष के पड़ोस में नाबालिग मुख्य आरोपी रहता है।