रैंप पर उनके नये डिजाइन के कपड़ों को पहनकर जब मॉडल उतरे तो लोगों की आखें खुली रह गईं। गुड़गांव में सोमवार को डिजाइनर कनिष्क मेहता ने नये कलेक्शन पेश किए। उनके साथ अभिनेता अकबर खान और पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन भी रैंप उतरे। गुड़गांव में ही सोमवार को भौड़ाकलां में एक कार्यक्रम में रूस के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। सोमवार को ही शरमन जोशी अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए नोएडा पहुंचे।