फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार इंटरनेट सेवाएं हुईं बंद, पुलिस ने सभी मोबाइल प्रदाता कंपनियों को दिया था आदेश

Thu, 19 Dec 2019 11:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली पुलिस का मार्च - फोटो : अमर उजाला
राजधानी गुरुवार को पहली बार मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी गईं। तकरीबन आधा दर्जन इलाकों में ठप हुई मोबाइल सेवाओं से लोगों को परेशानी तो जरूर हुई, लेकिन अफवाहों पर लगाम लगने से सीलमुपर और जामिया नगर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो पाईं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा का कहना कि पुलिस को इनपुट थे कि शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली का माहौल को खराब कर सकते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में सुरक्षाव्यवस्था सख्त - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बुधवार को मोबाइल प्रदाता कंपनियों (एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, जियो, एमटीएनएनल और बीएसएनएल) के नोडल ऑफिसर को पत्र लिखकर गुरुवार को मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश दिया था। 

4 of 5
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्र में दिल्ली के उत्तरी और मध्य जिले में (वॉल सिटी), मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीनबाग और बवाना में सुबह 9.00 बजे से दोपहर 1.00 के बीच मोबाइल व इंटरनेट सेवा बंद रखने को कहा गया था। दरअसल पुलिस को आशंका थी कि गुरुवार को लालकिला से शहीदी पार्क तक निकाले जाने वाले मार्च के दौरान शरारती तत्व गड़बड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में कड़ी की गई सुरक्षा - फोटो : Amar Ujala
सुबह होते ही लोगों के मोबाइल व इंटरनेट ने बंद मिले तो उन्हें लगा कि शायद कुछ तकनीकी समस्या हो गई है, लेकिन टीवी पर खबर देखने के बाद पता चला कि मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं पुलिस की ओर से बंद करवाईं गई हैं। मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद रहने के कारण आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने शिकायत की कि दोपहर एक बजे तक मोबाइल सेवाएं बंद रखने की बात की गई थी, लेकिन शाम तक उनके मोबाइल से न तो कॉल हो रही थी और न ही इंटरनेट चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें