फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 2017 : मानुषि ने कहा था, मिस इंडिया सफर, लक्ष्य तो मिस वर्ल्ड है...

Sun, 19 Nov 2017 12:18 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
मिस वर्ल्ड बनी मानुषि छिल्लर का ताल्लुक गुरुग्राम से भी रहा है। यहां वे कई बार निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं।
विज्ञापन

2 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
जून 2017 में मिस इंडिया बनने के बाद तीन बार यहां आई थी। गुरुग्राम में 2 अगस्त को एबिंयश मॉल में आयोजित एक कंपनी के प्रोडक्ट की लांचिंग के वक्त वे गुरुग्राम पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
वहीं, मानुषि छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने से हरियाणा की छोरियों का हौसला बढ़ गया है। इससे पहले गुरुग्राम की अदिति आर्य फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

4 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
गुरुग्राम में इस कार्यक्रम में मानुषि ने कहा था कि ब्यूटी वर्ल्ड अब भारत की ओर देख रहा है। मिस इंडिया बनने के बाद अब मेरे अंदर और जीतने का जज्बा आ गया है। मिस इंडिया तो मेरे लिए एक जर्नी थी। डेस्टिनेशन तो मिस वर्ल्ड है।
विज्ञापन

5 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
अब सारे प्रोग्राम से फारिग होने के बाद मिस वर्ल्ड की तैयारी पर विशेष ध्यान दूंगी। मेरा सपना इस बार मिस वर्ल्ड का ताज भारत को दिलाना है।
विज्ञापन

6 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
मानुषि मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। मां डॉ. नीलम छिल्लर दिल्ली के ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेस के न्यूरोकैमिस्ट्री विभाग में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

7 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
मानुषि छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर फैशन जगत से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं में खुशी है।

8 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
2015 में फेमिना मिस इंडिया बनने वाली अदिति आर्या कहती है कि अपने प्रदेश की लड़कियां जब फैशन इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल करती है तो देखकर अच्छा लगता है।
विज्ञापन

9 of 9
manushi chhillar - फोटो : facebook
​खासकर लाखों की संख्या में आने वाले न्यू कमर्स के लिए वे प्रेरणा स्रोत बनती हैं। इनसे आत्मविश्वास और कुछ अलग करने का जज्बा जागता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें